फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Make competent board and active board, only way will be easy by strengthening booth: Swatantra Dev

सक्षम मंडल और सक्रिय मंडल बनाएं, बूथ मजबूत होने से ही राह होगी आसान : स्वतंत्र देव

Fri, 05 Mar 2021 11:50 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 05 Mar 2021 11:50 AM IST
विज्ञापन
Make competent board and active board, only way will be easy by strengthening booth: Swatantra Dev
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लखनऊ महानगर के कार्यकर्ताओं को बूथ को मजबूत करने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि बूथ मजबूत होने से ही चुनाव में जीत की राह आसान होगी। उन्होंने लखनऊ के प्रत्येक मंडल को सक्षम, समर्थ और सक्रिय करने का आह्वान किया। वह श्याम सत्संग भवन में बृहस्पतिवार को आयोजित लखनऊ महानगर के मंडल अध्यक्षों और मंडल प्रभारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंडल व सेक्टर की महीने में दो बार और बूथ समिति की महीने में एक बार नियमित बैठक होनी चाहिए। महीने के अंतिम रविवार को हर बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए बूथ समिति की बैठक करें। उन्होंने मंडल प्रभारियों को महीने में कम से कम चार दिन मंडल में प्रवास करने को कहा। 
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता यह लक्ष्य तय करें कि इस साल के अंत तक उनके मंडल में कोई भी व्यक्ति भूखा या बिना कंबल के न सोए। लखनऊ के प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, अवध के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र और महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने भी बैठक को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने मंडल प्रभारी और मंडल अध्यक्षों के साथ घर से आए टिफिन से भोजन भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed