फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   make 500 rupees note a legal tender till 30 november.

मुख्यमंत्री अखिलेश की अपील, 30 नवंबर तक बढ़ाएं 500 के नोटों की वैधता अवधि

Sun, 13 Nov 2016 09:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 13 Nov 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
make 500 rupees note a legal tender till 30 november.
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

एटीएम व बैंकों में नई करेंसी न होने से मचे हाहाकार पर यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की है कि 500 रुपये के नोट की वैधता अ‌वधि 30 नवंबर तक बढ़ाई जाए, जिससे कि जनता को थोड़ी राहत मिल सके।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में कहा कि 8 नवम्बर 2016 की मध्य रात्रि से 500 व 1000 के नोटों को अवैध घोषित किए जाने के बाद वैकल्‍पिक मुद्रा न होने से अराजकता की स्थिति बन गई है। बैंकों व एटीएम के बाहर लंबी लाइनें हैं।
विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक की पर्याप्त शाखाएं और मोबाइल कैश वाहन न होने से मरीजों, किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों व आम लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, अत: 500 के नोटों की वैधता अवधि 30 नवंबर तक बढ़ा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने यह भी लिखा कि वह काले धन के खिलाफ चलाई गई सरकार की किसी भी मुहिम में उनके साथ हैं, पर जनता को हो रही मुश्किलों को देखते हुए तत्काल आवश्यक निर्णय लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed