फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Makar Sankranti: Donate according to your zodiac sign, you will get blessings, Kharmas

मकर संक्रांति : राशि के अनुसार करें दान, मिलेगा पुण्य, 16 दिसंबर से चल रहा खरमास होगा खत्म

Tue, 13 Jan 2026 11:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 13 Jan 2026 11:21 PM IST
सार

मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार दान करने से कई गुना पुण्य प्राप्त होता है। शुभ काल में दान से अक्षय पुण्य मिलता है और साधक के जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

विज्ञापन
Makar Sankranti: Donate according to your zodiac sign, you will get blessings, Kharmas
- फोटो : Amar ujala

विस्तार

काशी पंचांग के अनुसार 14 जनवरी की रात सूर्य मकर राशि में गोचर करेंगे। सूर्य का मकर राशि में प्रवेश 14 की रात 9:38 बजे हो रहा है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के 16 घंटे तक का समय पुण्यकाल होता है। इस कारण मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन राशि के अनुसार दान करने से पुण्य मिलता है।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही 16 दिसंबर से चल रहा खरमास समाप्त हो जाएगा। शुक्र अस्त के कारण विवाह आदि मांगलिक कार्य फरवरी से शुरू होंगे। मकर संक्रांति में किया गया स्नान-दान और पूजा कई गुना पुण्य देता है। माना जाता है कि इस शुभ काल में दान से अक्षय पुण्य मिलता है और साधक के जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  हाईकोर्ट ने प्राथमिक शिक्षकों के किसी भी तरह के समायोजन पर लगाई रोक, मिली नई तारीख; जानिए पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का असर, दो डिग्री पर पहुंचा इस जिले का पारा; मौसम विभाग का अलर्ट जारी


धन-यश की वृद्धि के साथ सभी बाधाएं दूर होती हैं। सूर्य व शनि ग्रह मजबूत होकर ग्रह दोष शांत होते हैं, जिससे कॅरिअर, कारोबार में सफलता मिलती है और मोक्ष मिलता है। अन्न, तिल, गुड़, वस्त्र और कंबल का दान विशेष फलदायी माना जाता है। मकर संक्रांति से सूर्य का ''उत्तरायण'' शुरू होता है, जिससे खरमास खत्म होता है और शुभ कार्यों की शुरुआत होती है।

मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार दान
मेष- गुड़, मूंगफली दाने, तिल
वृषः- दही, तिल, सफेद वस्त्र,

मिथुनः- मूंग दाल, चावल, कंबल
कर्कः- चावल, चांदी, सफेद तिल

सिंहः- तांबा, गुड़, सोना
कन्याः- खिचड़ी, कंबल, हरा वस्त्र

तुलाः- शक्कर, कंबल, सफेद वस्त्र
वृश्चिकः- मूंगा, लाल वस्त्र, तिल

धनुः- पीला वस्त्र , खड़ी हल्दी, सोना
मकरः- काला कंबल, तेल, काला तिल

कुंभः- काला वस्त्र, काली उड़द, खिचड़ी , तिल
मीनः- चने की दाल, चावल, तिल, पीला रेशमी वस्त्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed