फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Major fire at a scrap warehouse; 15 workers trapped... 20 houses evacuated

Lucknow News: कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, 15 श्रमिक फंसे... 20 मकान खाली कराए

Sat, 31 Oct 2026 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Major fire at a scrap warehouse; 15 workers trapped... 20 houses evacuated
गोदाम में लगी आग।
राजाजीपुरम। ठाकुरगंज के न्यू हैदरगंज मल्हपुर में बृहस्पतिवार देर रात कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग ने पास के मकान और एक ई ऑटो को भी चपेट में ले लिया। गोदाम में सो रहे 15 श्रमिक धुएं और लपटों के बीच फंस गए। पड़ोसियों की मदद से उन्हें किसी तरह बाहर निकाला गया। इस दौरान गोदाम में कई धमाके भी हुए, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। दमकल की 12 गाड़ियों ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ओमवीर चौहान ने बताया कि जैनुल ने जमीन किराये पर लेकर कबाड़ का गोदाम बना रखा है। इसमें 15 श्रमिक काम करते हैं। गोदाम से सटे मकान में रहने वाले सलमान के मुताबिक, रात करीब 2:30 बजे उनकी बहन की नींद खुली तो छत पर लगे सोलर पैनल से लपटें उठती दिखीं। बाहर निकलने पर मकान और गोदाम में आग लगी दिखाई दी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए और गोदाम में सो रहे श्रमिकों को बाहर निकाला। लोगों ने सबमर्सिबल से पानी निकालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें नहीं बुझीं और तेजी से फैलती गईं। गोदाम के बाहर खड़ा सैयद अयान का ई ऑटो भी जल गया।
विज्ञापन

सूचना पर एफएसओ चौक पुष्पेंद्र कुमार दो दमकल गाड़ियों के साथ पहुंचे। आग की भयावहता देखते हुए हजरतगंज, आलमबाग समेत अन्य फायर स्टेशनों से 10 और गाड़ियां बुलाई गईं। इसी दौरान गोदाम में एक के बाद एक कई धमाके हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के 20 मकान कराए खाली
आग के दूसरे घरों तक फैलने की आशंका के चलते पुलिस ने आसपास के करीब 20 मकान खाली करा दिए। लोगों ने एहतियातन घरों से गैस सिलिंडर भी बाहर निकाल लिए। एफएसओ ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। जांच के बाद ही इसकी वजह पता चल सकेगी।

रिहायशी इलाके से गोदाम हटाने की मांग
शुक्रवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने ठाकुरगंज थाने में तहरीर देकर गोदाम हटवाने की मांग की। उनका कहना है कि रिहायशी इलाके में यह गोदाम करीब 20 साल से संचालित है। यहां आग लगने से सलमान और अयान को नुकसान हुआ है। लोगों ने आशंका जताई कि भविष्य में ऐसी घटना से जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता है। इंस्पेक्टर ओमवीर चौहान ने उनकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।

गोदाम में लगी आग।

गोदाम में लगी आग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed