फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Major crackdown on touts at KGMU; four sent to jail.

Lucknow News: केजीएमयू में दलालों पर बड़ी कार्रवाई, चार भेजे गए जेल

Sun, 14 Jun 2026 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Major crackdown on touts at KGMU; four sent to jail.
केजीएमयू 
लखनऊ। किंग जाॅर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अस्पताल परिसर में सक्रिय दलालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को लारी कार्डियोलॉजी विभाग में मरीजों को गुमराह कर दवा, जांच और इलाज के नाम पर अवैध वसूली करने वाले चार दलालों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जांच में पता चला कि दलाल दूरदराज से आने वाले मरीजों और तीमारदारों को बहला-फुसलाकर अस्पताल के बाहर निजी केंद्रों पर ले जाते थे और उनसे अधिक पैसे वसूलते थे।
विज्ञापन


प्रशासन अब सीसीटीवी कैमरों और गुप्त निगरानी के जरिए संदिग्ध लोगों पर नजर रखेगा। प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने कहा कि अस्पताल को दलाल मुक्त बनाने का अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि मरीजों को सुरक्षित और पारदर्शी इलाज मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed