फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   major asheesh has 81.32 lakhes property

मेजर आशीष के पास 81.32 लाख की संपत्ति

Tue, 01 Oct 2019 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
major asheesh has 81.32 lakhes property
आशुतोष की खबर के साथ(फोटो-अर्जुन साहू) कैंट विधानसभा उप चुनाव के लिए लखनऊ डीएम कार्यालय में नामां?
मेजर आशीष के पास 81.32 लाख की संपत्ति
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मेजर आशीष चतुर्वेदी ने घोषणा पत्र में खुद व पत्नी को मिलाकर 81.32 लाख की संपत्ति बताई है। चल संपत्ति के बतौर मेजर आशीष के पास नगदी 22 हजार, बैंक में 11 लाख, एक हुंडई एसेंट व एक होंडा ब्रायो कार, एक लाख कीमत के स्वर्ण आभूषण सहित 24.73 लाख और अचल संपत्ति के बतौर सुशांत गोल्फ सिटी में 32.50 लाख की कीमत का एक फ्लैट है जबकि पत्नी के पास चल संपत्ति के बतौर 24.09 लाख हैं। कॉमर्स ग्रेजुएट 44 वर्षीय मेजर आशीष चतुर्वेदी सेना में 11 गोरखा रेजीमेंट में थे। वे परमवीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन मनोज पांडेय के साथ कारगिल युद्ध में भी हिस्सेदारी कर चुके हैं। वर्ष 2006 में उन्होंने सेना से स्वैच्छिक अवकाश लेकर भूतपूर्व सैनिकों व शहीद सैन्य कर्मियों के परिवारजनों की परेशानी दूर कराने का बीड़ा उठाया। नामांकन दाखिल करने वालों में शामिल लोकदल के शत्रोहन लाल रावत आठवीं तक पढ़े लिखे हैं और चल संपत्ति के बतौर उनके पास खास कुछ नहीं लेकिन अचल संपत्ति के नाम पर दो करोड़ बाजार कीमत का आवासीय भवन है।

सुरेश तिवारी से ज्यादा धनवान उनकी पत्नी
लखनऊ। भाजपा प्रत्याशी सुरेश तिवारी की पत्नी उनसे ज्यादा धनवान हैं। सुरेश तिवारी के पास जहां चल संपत्ति 17.13 लाख हैं वहीं अचल संपत्ति के नाम पर कोई भी जमीन व मकान नहीं है। जबकि पत्नी के पास 17.12 लाख की अचल संपत्ति के साथ ही 1.20 करोड़ बाजार कीमत की भू संपत्ति है। सोमवार को नामांकन के दौरान घोषित शपथ पत्र में तीन बार कैंट सीट से विधायक रह चुके भाजपा प्रत्याशी सुरेश तिवारी ने बताया कि चल संपत्ति के बतौर उनके पास 20 हजार नगदी, बैंक में 10.48 लाख सहित एक टोयटा इटियास संग 3.90 लाख कीमत का सोना मिलाकर कुल 17.13 लाख की अचल संपत्ति हैं। उनके स्वामित्व में न तो कोई भू संपत्ति है और न ही लाइसेंसी शस्त्र जबकि पत्नी के पास 14.12 लाख की चल संपत्ति के साथ ही 1.20 करोड़ कीमत की भू संपत्ति शपथ पत्र में दिखाई गई है। 63 वर्षीय सुरेश तिवारी सेवानिवृत्त शिक्षक हैं और उनकी शैक्षिक योग्यता बीए एलटी है। उनके खिलाफ एक भी आपराधिक वाद किसी भी न्यायालय में नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed