फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Major action of Lucknow Development Authority two buildings of Mukhtar Ansari sons demolished

लखनऊ विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, मुख्तार अंसारी के बेटों की दो इमारतें ध्वस्त

Thu, 27 Aug 2020 09:27 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 27 Aug 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
Major action of Lucknow Development Authority two buildings of Mukhtar Ansari sons demolished
ध्वस्त की गईं दो इमारतें - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने गुरुवार को पूर्वांचल के दबंग माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आज सुबह लखनऊ के डालीबाग में बने मुख्तार अंसारी के बेटों की दो इमारतों को प्राधिकरण के आदेश पर जमींदोज किया गया है। 

विज्ञापन


इसके लिए एलडीए और पुलिस प्रशासन समेत 250 से अधिक पुलिसकर्मी और 20 से अधिक जेसीबी लगी रहीं। मौके पर मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास व उमर अंसारी के टावर पर झड़प भी हो गई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें खदेड़ कर भगाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एलडीए ने सुबह सवेरे बुलडोजर चलवाकर माफिया की इमारत को ध्वस्त किया। मालूम हो कि दोनों पर शत्रु संपत्ति पर कब्जा कर दो मंजिला इमारत बना ली थी। एलडीए संयुक्त सचिव ऋतु सुहास ने 11 अगस्त को शस्त्रीकरण आदेश जारी किया था।

ताला तोड़कर निकाला गया सामान
विधायक मुख्तार अंसारी के अवैध कब्जे को खाली कराने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम डालीबाग स्थित अवैध कब्जे पर भारी पुलिस बल और जेसीबी के साथ पहुंची। इस दौरान गेट का ताला तोड़कर वहां बने निर्माण से सामान निकाल कर पुलिस ने कार्रवाई की।


मालूम हो कि एक ओर मुख्तार गैंग के सदस्यों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। वहीं योगी सरकार अब अंसारी की सहायता करने वाले तत्कालीन अधिकारियों पर भी कार्रवाई करने के मूड में है।

बताया जा रहा है कि अवैध संपत्ति निर्माण करने में जिन अधिकारियों ने मुख्तार अंसारी की मदद की थी, उनपर भी गाज गिर सकती है। पूर्वांचल ही नहीं बल्कि लखनऊ तक मुख्तार से जुड़े लोगों पर पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। पुलिस गैंग के सदस्यों के शस्त्र लाइसेंस रद्द कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed