फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mainpuri by-election: notice to more than 30 thousand SPs, SP accused of intimidating and threatening voters

मैनपुरी उपचुनाव : 30 हजार से अधिक सपाइयों को नोटिस, सपा ने लगाया मतदाताओं को डराने, धमकाने का आरोप

Mon, 28 Nov 2022 10:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 28 Nov 2022 10:16 PM IST
सार

सपा ने मांग की है कि पाबंदी हटाई जाए और स्टार प्रचारकों को डराने धमकाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ताकि निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराया जा सके। सपा ने यह भी आरोप लगाया है कि मैनपुरी में 13 पुलिस थानों में छह ठाकुर, चार ब्राह्मण, दो जाट और एक अन्य पिछड़ा वर्ग का थानाध्यक्ष नियुक्त है।

विज्ञापन
Mainpuri by-election: notice to more than 30 thousand SPs, SP accused of intimidating and threatening voters
मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपते राजेंद्र चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में पार्टी के करीब 30 हजार से अधिक कार्यकताओं को शांति भंग की आशंका जताते हुए नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस के जरिए सुरक्षा के नाम पर पार्टी कार्यकर्ताओं को डराने, धमकाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


सपा के प्रतिनिधि मंडल में शामिल पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, वरिष्ठ नेता केके श्रीवास्तव, डा. हरिश्चंद्र यादव, राधेश्याम सिंह ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में प्रशासन एवं पुलिस पर भाजपा के दबाव में कार्य करने का आरोप लगाया। बताया कि सुरक्षा के नाम पर 30 हजार से अधिक कार्यकताओं को नोटिस भेज कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने मांग की है कि पाबंदी हटाई जाए और स्टार प्रचारकों को डराने धमकाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ताकि निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराया जा सके। सपा ने यह भी आरोप लगाया है कि मैनपुरी में 13 पुलिस थानों में छह ठाकुर, चार ब्राह्मण, दो जाट और एक अन्य पिछड़ा वर्ग का थानाध्यक्ष नियुक्त है। भाजपा समर्थक पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर महत्वपूर्ण पदों पर तैनात किया जा रहा है। यह भी आरोप लगाया कि भाजपा के हजारों कार्यकर्ता घर-घर डेरा डालकर खुलेआम रुपये बांट रहे हैं। दलित वर्ग के मतदाताओं को धमका रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed