फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   main accused of diesel tanker theft arrested

डीजल टैंकर चोरी का मुख्य आरोपी बीएस मीणा गिरफ्तार, दस दिन बाद आरपीएफ ने शातिर तेल चोर को पकड़ा

Mon, 09 Aug 2021 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
main accused of diesel tanker theft arrested
डीजल शेड से तेल टैंकर को पार करने वाला मुख्य आरोपी सीएलआई बीएस मीणा दस दिन बाद आरपीएफ केहत्थे चढ़ गया। उसके पास से 3,10,000 रुपये बरामद किए गए हैं। उसकी शिनाख्त पर सहयोगी सीएलआई चंद्रप्रकाश को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी केपास से करीब एक लाख रुपये बरामद किए गए हैं। जल्द ही बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

बीती 28 जुलाई को उत्तर रेलवे के आलमबाग स्थित डीजल शेड में इंडियन ऑयल डिपो अमौसी से आने वाले दो डीजल टैंकरों में से एक टैंकर को चीफ लोको इंस्पेक्टर बीएस मीणा ने पार कर दिया। उसने कागजों में दो टैंकरों की आमद दर्ज की, जबकि आरपीएफ ने सिर्फ एक टैंकर का ही गेटपास बनाया और सीसीटीवी में भी एक टैंकर के आने की ही पुष्टि हुई। ‘अमर उजाला’ ने इस खबर को ‘रेलवे में पकड़ी गई बड़ी डीजल चोरी’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद भी लगातार जांच की गतिविधियों से लेकर रिकॉर्डों के मिलान तक की खबरों को प्रकाशित किया, जिस पर रेलवे बोर्ड से लेकर उत्तर रेलवे मुख्यालय तक ने जांच तेज कर मुख्य आरोपी बीएस मीणा को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। रविवार को आरपीएफ ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। उसकी शिनाख्त पर शेड के सीएलआई चंद्रप्रकाश को भी गिरफ्तार किया गया है, जो तेल चोरी में शामिल था।
विज्ञापन

कोर्ट में सरेंडर करने की थी तैयारी
डीजल चोरी का मुख्य आरोपी बीएस मीणा कोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी में था। उसने अपना मोबाइल बंद कर रखा था। उसके परिजनों के नंबरों को आरपीएफ ने सर्विलांस पर लगा रखा था। रविवार को वह अपने एक परिजन के साथ भरतपुर से लौट रहा था और वकील से मिलने जा रहा था, इसी बीच आरपीएफ ने उसे दबोच लिया। उसने कोर्ट में एप्लीकेशन डाल दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक हुईं सात गिरफ्तारियां
आरपीएफ ने पहले दिन खलासी दिलनवाज को गिरफ्तार किया और उसके पास से बीस हजार रुपये बरामद किए। इसके बाद ड्राइवर नीरज सिंह व क्लीनर अभिमान सिंह तथा ट्रक संचालक एवं कमलेश गुप्ता को गिरफ्तार किया जोकि चोरी का तेल खरीदता था। इसी क्रम में सीएलआई बीएस मीणा और चंद्रप्रकाश सहित अब तक कुल सात गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
शिनाख्त पर धरा गया सीएलआई
चीफ लोको पायलट बीएस मीणा ने पूछताछ में बताया कि उसका सहयोगी सीएलआई चंद्रप्रकाश भी तेल चोरी में शमिल है। डीजल टैंकर चोरी से हुई कमाई में उसका भी हिस्सा था, जिसके एवज में उसे हिस्से के रूप में 1,65,000 रुपये दिए गए थे। आरपीएफ ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से तेल चोरी के 1,05,000 रुपये भी बरामद किए हैं।
‘चोर’ को ही सौंप दी थी जिम्मेदारी
डीजल शेड में टैंकर पार करने के बाद सीएलआई बीएस मीणा फरार हो गया था, जिसके बाद रेलवे प्रशासन ने उसकी जगह दूसरे सीएलआई चंद्रप्रकाश को जिम्मेदारी सौंप दी थी। चोर को ही डीजल की रखवाली की जिम्मेदारी सौंपने पर सवालिया निशान लग रहे थे। अब जब उसकी मिलीभगत उजागर हुई है तो रेलवे ने तत्काल प्रभाव से उसे सस्पेंड कर दिया है।

डीजल तेल टैंकर पार करने वाले मुख्य आरोपी बीएस मीणा को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी शिनाख्त पर सीएलआई चंद्रप्रकाश को भी गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
- संजय त्रिपाठी, डीआरएम, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed