फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mahila samman prakoshtha launches protect her app.

अब आफत में महिलाओं की सुरक्षा भी करेगा स्मार्ट फोन

Sun, 28 Aug 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 28 Aug 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
Mahila samman prakoshtha launches protect her app.
demo pic
अब स्मार्ट फोन मुसीबत के समय महिलाओं को सुरक्षा भी प्रदान करेंगे। इसके लिए शनिवार को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर ‘प्रोटेक्ट हर’ मोबाइल एप लॉन्च किया गया है।
विज्ञापन


इसे अमेरिका के इंटरनेशनल स्टेम सोसाइटी फॉर ह्यूमन राइट्स (आईएसएसएचआर) व नई आशा प्रोजेक्ट ने यूपी पुलिस महिला सम्मान प्रकोष्ठ के साथ मिलकर तैयार किया है। फिलहाल यह एप किसी भी एंड्रायड मोबाइल पर काम करेगा।
विज्ञापन


दूसरे ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए कुछ दिनों बाद एप लॉन्च किया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के सफल होने के बाद जनवरी में इसका एडवांस वर्जन लॉन्च किया जाएगा।

मोबाइल एप तैयार करने वाले राजीव उत्तम चंदानी ने बताया कि इस एप में छह मोबाइल नंबर फीड किए जा सकते हैं। मुसीबत के समय पहले से फीड इन नंबरों पर अलर्ट मैसेज सेंड हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एप में केवल एक बटन हेल्प का दिया गया है। उसे दबाते ही महिला सम्मान प्रकोष्ठ की हेल्पलाइन सेवा में फोन चला जाएगा। इसमें कॉलर की लोकेशन भी आ जाएगी।

नंबर व्यस्त होने पर भी जाएगी कॉल

Mahila samman prakoshtha launches protect her app.
सम्मान प्रकोष्ठ की महानिदेशक सुतापा सान्याल व अन्य - फोटो : amar ujala

इसके बाद महिला सम्मान प्रकोष्ठ 100 नंबर या फिर पास के पुलिस मोबाइल वैन को संपर्क कर मौके पर भेजेगी। संबंधित थाने को भी इसकी सूचना दी जाएगी। इस एप की खासियत यह भी है कि हेल्प का बटन दबाने पर यदि महिला सम्मान प्रकोष्ठ का नंबर व्यस्त है तो भी कॉलर की सूचना ऑफिस तक पहुंच जाएगी।

महानगर स्थित महिला सम्मान प्रकोष्ठ के ऑफिस में आयोजित लॉन्चिंग कार्यक्रम में महिला सम्मान प्रकोष्ठ की महानिदेशक सुतापा सान्याल व आईएसएसएचआर के संस्थापक राजीव उत्तम चंदानी समेत नई आशा प्रोजेक्ट के आशीष श्रीवास्तव व विनीता ग्रेवाल, महिला सम्मान प्रकोष्ठ की एसपी रुचिता चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित थीं।

इस तरह करें डाउनलोड
- गूगल प्ले स्टोर में जाकर ‘प्रोटेक्ट-हर’ लिखें और इसे डाउनलोड करें
- इसके बाद अपना नाम, कंट्री का नाम व मोबाइल नंबर डालें
- इसमें अपने छह रिश्तेदारों, दोस्तों या फिर अन्य किसी के नंबर फीड किए जा सकते हैं
- मुसीबत के समय इनके पास अलर्ट मैसेज चले जाएंगे
- इसमें एक ऑप्शन ऐसा है जिसे ऑन करने पर तीन बार मोबाइल हिलाने पर ही अलर्ट मैसेज चला जाएगा
- एप में जीपीएस व मोबाइल डाटा ऑन रखना होगा

विदेश में भी काम करेगा एप
इस एप को इस तरह बनाया गया है कि यह पूरे देश में काम करे। यही नहीं यह एप इराक, फिलीपीन्स व अमेरिका में भी काम करेगा। पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद इस एप का एडवांस वर्जन लॉन्च किया जाएगा। एडवांस वर्जन वायस एक्टीवेशन पर भी काम करेगा। यानी मुसीबत के मौके पर यदि आप हेल्प बोलेंगी तो भी यह एप सभी को अलर्ट मैसेज भेज देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed