महेंद्र सिंह धोनी ने किया स्पोर्ट्स गैलेक्सी का शिलान्यास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को राजधानी में सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में स्पोट्रस गैलेक्सी बाई एमएस धोनी प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया।
इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि छोटे शहरों से ही बड़े क्रिकेटर निकलते हैं। राजधानी लखनऊ को इस प्रोजेक्ट के लिए चुनने के पीछे उन्होंने कहा कि बड़े शहरों में अधिक सुविधाएं मिलने की वजह से बच्चे उतने टफ नहीं बन पाते, जितनी इस खेल को जरूरत है।
शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर राजधानी पहुंचे धोनी ने मीडिया से बात में लखनऊ में आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट को लेकर अपने विचार व्यक्त किए थे। उत्तर प्रदेश में स्पोट्रस ऐकेडमी बनाने को लेकर धोनी ने कहा था कि यहां से कई बड़े खिलाड़ी निकले हैं। यहां के बच्चों में क्रिकेट को लेकर बहुत जुनून है। उन्हें थोड़ी ट्रेनिंग की जरूरत है।