फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mahayagya begins in train coach with Kalash Yatra

Lucknow News: कलश यात्रा के साथ रेलकोच में महायज्ञ शुरू

Mon, 04 Mar 2024 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 04 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Mahayagya begins in train coach with Kalash Yatra
लालगंज (रायबरेली)। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के आवासीय परिसर में रविवार को 24 कुंडीय महायज्ञ की शुरुआत की गई। इसके पहले महिलाओं, पुरुषों ने पीला वस्त्र धारण करके कलश यात्रा निकाली। यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया और उनके लिए जलपान की व्यवस्था की।
विज्ञापन

पहले दिन सुबह करीब नौ बजे 108 कलशों की पूजा की गई। इसमें आरेडिका के महाप्रबंधक आरएन तिवारी सपत्नीक सम्मिलित हुए। इसके बाद कार्यक्रम स्थल फुटबॉल परिसर से कलश यात्रा निकाली गई। करीब छह किमी. भ्रमण करने के बाद यात्रा वापस कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। यहां पर कलश की आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। गायत्री परिवार के जिला समन्वयक वीवी सिंह ने कार्यक्रम संपन्न कराया व संचालन प्रेमा सिंह ने किया। इस मौके पर नैब सिंह, आरडी तिवारी, ओम प्रकाश मौर्य, कुणाल रौशन, जितेंद्र कुमार, आशीष श्रीवास्तव, मनोज कुमार, मुनेश कुमार पटेल, ज्ञान प्रकाश, महेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


पूजा के बाद शुरू हुआ जप
रायबरेली। चंदापुर कोठी में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में रविवार को ओम नम: शिवाय का जप शुरू हुआ। इसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह पूजा-अर्चना के बाद जप शुरू हुआ। इसका समापन सोमवार को होगा। इस मौके पर शिवांशु, मंटू शुक्ला, रामप्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed