फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mahashivratri tomorrow: Various events in Shiva temples across the state, know the auspicious time of worship

महाशिवरात्रि आज : पूरे प्रदेश के शिव मंदिरों में होंगे विविध आयोजन, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त; सीएम ने दी बधाई

Wed, 26 Feb 2025 08:41 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 26 Feb 2025 08:41 AM IST
सार

Mahashivratri tomorrow: महाशिवरात्रि का त्योहार बुधवार को मनाया जाएगा। मंगलवार 12 बजे रात से ही शिवालयों में आयोजन होने शुरू हो जाएंगे। सीएम ने प्रदेशवासियों को इस पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। 

विज्ञापन
Mahashivratri tomorrow: Various events in Shiva temples across the state, know the auspicious time of worship
लखनऊ के शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवाधिदेव महादेव बरात लेकर पार्वती को ब्याहने निकलेंगे। महाशिवरात्रि पर बुधवार को शहर में भव्य शिव बरात निकलेगी। कल्याणगिरि मंदिर से शिव बरात निकलेगी जो बालागंज, चौक होते हुए वापस कल्याणगिरि पहुंचेगी। वहीं, मंगलवार को राजेंद्रनगर स्थित महाकाल मंदिर में भोले को हल्दी लगाई गई और मेहंदी की रस्म अदा की गई। रात 12 बजे से भस्म आरती की शुरुआत हुई।

विज्ञापन


राजेंद्र नगर स्थित महाकाल मंदिर के व्यवस्थापक अतुल मिश्रा ने बताया कि सुबह चार बजे बाबा का शृंगार भांग-मेवे से किया जाएगा और भस्म आरती होगी। इसके बाद उज्जैन की तर्ज पर मंदिर में आरती के बाद भोग लगाया जाएगा। सुबह 6:30 बजे से दोपहर एक बजे तक भक्तों के लिए पट खोल दिए जाएंगे और गंगाजल से अभिषेक होगा। मंदिर के अध्यक्ष विक्रम कपूर और महामंत्री गिरीश चंद्र ने बताया कि शाम 5:30 बजे से 6:30 बजे तक पट बंद रहेंगे। इसके बाद पौने सात से महारुद्राभिषेक किया जाएगा, जिसमें 11 लीटर दूध और सवा किलो पंचमेवे दही, शक्कर, मक्खन, पनीर आदि से बाबा का अभिषेक होगा। शाम 7:30 बजे से आठ बजे तक बाबा का शृंगार होगा। इसके बाद 151 और 121 दीपों से महाआरती होगी। रात नौ बजकर पांच मिनट पर बाबा को 56 व्यंजनों का भोग लगेगा।
विज्ञापन


इधर, चौक स्थित कोनेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार रात्रि 12 बजे से रुद्राभिषेक शुरू हो गया। पुजारी अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि बाबा का फूलों से भव्य शृंगार हुआ। बुधवार शाम को विशेष भजन संध्या का आयोजन किया गया है, जिसमें सचिन तिवारी भजनों की प्रस्तुति देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

1008 दीपों से होगी महाआरती

कैंट सदर के शिव शक्ति मंदिर में भी महाशिवरात्रि के कार्यक्रम की शुरुआत 25 फरवरी को ही हो गई। इस मौके पर श्रीरामचरितमानस का अखंड हुआ, जिसका समापन बुधवार को हवन और 1008 दीपों से भगवान शिव का विशेष शृंगार व महाआरती के साथ होगा। 28 फरवरी को भंडारे का आयोजन होगा।

मनकामेश्वर मंदिर पहुंचकर कमिश्नर व नगर आयुक्त ने लिया जायजा
मंडलायुक्त रोशन जैकब और नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने मंगलवार देर शाम मनकामेश्वर मंदिर पहुंचकर वहां पर सुरक्षा, सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी हालत में अव्यवस्था जैसी स्थिति नहीं उत्पन्न होनी चाहिए।

मनकामेश्वर में महादेव को लगी मेहंदी

डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भजन-कीर्तन शुरू गया। मंगलवार को यहां भगवान भोलेनाथ का शृंगार कर मेहंदी की रस्म निभाई गई। मंदिर की महंत देव्या गिरि ने बताया कि यहां आने वाले श्रद्धालु गोमती का जल लेकर शिवलिंग का पहला अभिषेक करेंगे। इसके बाद कांवड़ियों के लाए गंगाजल से रुद्राभिषेक किया जाएगा। मंदिर के कपाट भक्तों के लिए सुबह चार बजे से खुल जाएंगे। दिनभर भक्त भोलेनाथ के दर्शन-पूजन कर सकेंगे।



यह रहेगा पूजन का मुहूर्त
पंडित एसएस नागपाल के अनुसार, 26 फरवरी सुबह 11:08 से 27 फरवरी सुबह 8:54 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त है। निशीथ काल पूजा का समय रात 11:54 से 12:44 बजे तक है। पंडित आशुतोष पांडेय ने बताया कि महाशिवरात्रि पर बुधवार को ब्रह्म मुहूर्त की पूजा का समय है सुबह 5:16 से 6:04 तक है। शिवयोग रात्रि 11:41 तक रहेगा। अमृत काल मुहूर्त सुबह 6:02 से 7:31 तक रहेगा। द्वितीय प्रहर की पूजा रात 09:26 से 12:34 बजे तक होगी। महाशिवरात्रि पर प्रदोष काल मुहूर्त शाम 4:40 से 7:10 बजे तक है।

राज्यपाल और सीएम ने महाशिवरात्रि की बधाई दी

Mahashivratri tomorrow: Various events in Shiva temples across the state, know the auspicious time of worship
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

 राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई दी है। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि महाशिवरात्रि का यह पर्व हमें अपने जीवन के उद्देश्य को पहचानने और उसे पूर्ण करने के लिए प्रेरित करता है। हम सभी अपने भीतर के शिव को पहचानें और उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लें। वहीं सीएम योगी ने प्रदेशवासियों एवं संगम में स्नान के लिए पधारे संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का पावन पर्व लोक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होने की प्रेरणा देता है। महादेव जनमानस में सर्वमान्य रूप से पूजे जाते हैं। पर्व व त्योहार हमारी परंपरा और राष्ट्रीयता को सुदृढ़ करने के प्रेरणास्पद अवसर हैं। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने महाशिवरात्रि की बधाई दी है।

महाशिवरात्रि पर अखिलेश यादव ने बधाई
 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाशिवरात्रि पर सुख समृद्धि की कामना करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह शिव और शक्ति के मिलन का महापर्व है। शिव कल्याणकारी, चैतन्य स्वरूप एवं आनंद स्वरूप हैं। शिव नकारात्मक संस्कारों से मुक्ति का संदेश देते है। उन्होंने लोक कल्याण के लिए हलाहल का पान किया। शिव सत्य और सुन्दर के प्रतीक स्वरूप हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed