फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mahashivratri tomorrow: Huge crowd will gather in Shiv temples, 241 company police force made available for se

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में उमड़ी अपार भीड़, सुरक्षा के लिए 241 कंपनी पुलिस उपलब्ध, ट्रैफिक में बदलाव

Fri, 08 Mar 2024 08:27 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 08 Mar 2024 08:27 AM IST
सार

Mahashivratri: महाशिवरात्रि का पर्व शुक्रवार को मनाया जा रहा है। यूपी के सभी शिव मंदिरों में इसको लेकर खास व्यवस्था की गई है। मंदिरों के आसपास विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Mahashivratri tomorrow: Huge crowd will gather in Shiv temples, 241 company police force made available for se
लखनऊ मनकामनेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाशिवरात्रि का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश के विभिन्न शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी। प्रदेश के कई शहरों में यातायात में बदलाव किया गया है। मंदिर वाले मार्गों में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। राजधानी लखनऊ सहित कई शहरों में शुक्रवार को ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव दिखेगा। 

विज्ञापन


 241 कंपनी पुलिस बल कराया गया उपलब्ध 
महाशिवरात्रि पर्व पर सुरक्षा बंदोबस्त के लिए डीजीपी मुख्यालय ने 241 कंपनी पुलिस बल उपलब्ध कराया है। इसमें 230 कंपनी पीएसी, 3 कंपनी एसडीआरएफ और 8 कंपनी सीएपीएफ शामिल है। वाराणसी, बाराबंकी तथा बागपत में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के दृष्टिगत मुख्यालय स्तर से दो अपर पुलिस अधीक्षक, पांच पुलिस उपाधीक्षक, 85 उपनिरीक्षक, 8 महिला उपनिरीक्षक, 275 आरक्षी, 50 महिला आरक्षी, 5 यातायात निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक, 6 यातायात मुख्या आरक्षी एवं आरक्षी, 3 बीडीडीएस टीम, एंटी माइंस टीम, एएस चेक टीम और एटीएस कमांडो दिए गए हैं। इसके अलावा सादे वस्त्रों में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है। सभी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थलों पर ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी का प्रबंध किया गया है। इसके अलावा यूपी 112 के वाहनों से लगातार पेट्रोलिंग करायी जा रही है। राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में लगातार फ्लैग मार्च भी कराया जा रहा है। डीजीपी मुख्यालय के कंट्रोल रूम से लगातार इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन


एक दिन पहले से लगीं कतारें
बाराबंकी के श्री लोधेश्वर महादेवा में महाशिवरात्रि पर लगने वाले पारंपरिक मेले में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शुक्रवार को जलाभिषेक के लिए बृहस्पतिवार शाम से ही कतारें लग गईं। हर-हर बम-बम के जयकारों के बीच यहां सुरक्षा व्यवस्था में लगे 600 से अधिक पुलिसकर्मी, हजारों दुकानदार भी भोले की भक्ति में डूब गए हैं। एक-दूसरे को पुकारने के लिए लोग भोले-भोले कह रहे हैं। मेले में करीब पांच लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर क्षेत्र के लोधौरा ग्राम स्थित पौराणिक तीर्थस्थल पर लगने वाला महाशिवरात्रि का मेला उल्लास के साथ एकता, आस्था, रोजगार की सौगात लेकर आता है। मेला परिसर में पांच हजार से अधिक दुकानें सजी हैं। जबकि सड़कों के किनारे भी मेला लगा है। मुख्य गेट से मंदिर के द्वार तक दोहरी बेरिकेडिंग कराई गई है। पिछले दो दिनों से श्रद्धालुओं का तांता नहीं टूट रहा है। गर्भगृह के अंदर शिवलिंग के ऊपर जाली लगा दी गई है। भीड़ को देखते हुए रात सवा 12 बजे ही कपाट खोल दिए गए। कांवरियों के हर-हर महादेव, बम-बम के जयकारों से आसपास का क्षेत्र गुंजायमान है।

राज्यपाल व सीएम ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
 राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश व प्रदेश वासियों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने सभी के मंगलमय व सुखमय जीवन की कामना की है। उन्होंने कहा कि मैं देवाधिदेव महादेव से सभी के कल्याण और देश-प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हूं। वहीं अपने शुभकामना सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि महाशिवरात्रि का पावन पर्व लोक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होने की प्रेरणा देता है। देवों के देव महादेव जनमानस में सर्वमान्य रूप से पूजे जाते हैं। पर्व व त्योहार हमारी परम्परा और राष्ट्रीयता को सुदृढ़ करने के प्रेरणास्पद अवसर हैं। भारत के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित ज्योतिर्लिंग राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं।

महाशिवरात्रि पर अखिलेश यादव ने दी बधाई
 सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने महाशिवरात्रि पर्व पर बधाई देते हुए कहा है कि भगवान शिव की भक्ति का यह विशेष दिन है। शिव कल्याण स्वरूप और शीघ्र प्रसन्न होने वाले देवता माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि नफरत, विद्वेष और अलगाव की प्रवृत्तियों के विष को नष्ट करना आज भी समय की मांग है।






 

महाशिवरात्रि पर आज बदला रहेगा यातायात

Mahashivratri tomorrow: Huge crowd will gather in Shiv temples, 241 company police force made available for se
शिवरात्रि में मंदिरों में भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

 महाशिवरात्रि को लेकर राजधानी के विभिन्न इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। इस दौरान आपात स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में पुलिस प्रतिबंधित मार्ग से भी एंबुलेंस, फायर सर्विस, स्कूल वाहन, शव वाहन इत्यादि को निकलवाएगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

- डालीगंज इक्का तांगा स्टैंड चौराहा से सामान्य यातायात मनकामेश्वर मंदिर बंधा रोड होते हुए हनुमान सेतु मंदिर तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात आईटी चौराहा या डालीगंज पुल होकर जाएगा।
- मनकामेश्वर मंदिर ढाल तिराहे से किसी प्रकार का यातायात मनकामेश्वर मंदिर की ओर नहीं जा सकेगा।
- नदवा बंधा तिराहे से मनकामेश्वर मंदिर की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात आईटी चौराहा अथवा सुभाष चौराहा होकर जा सकेगा।
- बुद्धेश्वर चौराहा की तरफ से बुद्धेश्वर मंदिर की ओर समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर से होकर वाहन अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- पाल तिराहा की तरफ से बुद्धेश्वर चौराहा की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- आगरा एक्सप्रेस वे की तरफ से सीतापुर रोड की ओर जाने वाले सभी वाहन मोहान मोड़ से तिकोनिया तिराहा से बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर से होते हुए जा सकेंगे।
- दुबग्गा तिराहा की तरफ से तिकोनिया तिराहा या बाराबिरवा चौराहा की ओर जाने वाले वाहन बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर से होकर जा सकेंगे।
- बाराबिरवा चौराहा, मानकनगर की तरफ से सीतापुर रोड, दुबग्गा की ओर जाने वाले वाहन बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर से जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed