फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Maharishi Startup Expo 2023: Start your startup

महर्षि स्टार्टअप एक्सपो 2023: शुरू किए अपने स्टार्टअप, कुछ अलग हटकर सोचा और बने खुद के बॉस

Sun, 05 Nov 2023 08:16 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 05 Nov 2023 08:16 AM IST
सार

महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इनफारमेशन टेक्नोलॉजी में शुक्रवार को आयोजित एक्सपो में अपने स्टार्टअप का प्रदर्शन करने वाले युवाओं की कोशिशों पर एक रिपोर्ट।

विज्ञापन
Maharishi Startup Expo 2023: Start your startup
महर्षि स्टार्टअप एक्सपो 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुद का बॉस बनना है तो खुद कुछ पहल करनी होगी। कुछ नई कोशिश करनी होगी। इसी फलसफे को उन्होंने जिन्दगी में उतारा और आज इनोवेटर कहलाने लगे। हम बात कर रहे हैं उनकी जिनके स्टार्ट अप ने महर्षि स्टार्टअप एक्सपो में आने वालों का दिल जीत लिया। उनके हुनर, उनके सोच की सराहना सभी ने की। महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इनफारमेशन टेक्नोलॉजी में शुक्रवार को आयोजित एक्सपो में अपने स्टार्टअप का प्रदर्शन करने वाले युवाओं की कोशिशों पर एक रिपोर्ट।

विज्ञापन


रोजगार के लिए तैयार करने की पहल
झांसी के रहने वाले दो भाई तरुण द्विवेदी और कुश द्विवेदी कहते हैं कि मुंबई-दिल्ली को छोड़ दें तो अन्य जगहों पर नौकरी के लिए खुद को कैसे तैयार करें, ये जागरूकता कम है। इसी सोच के साथ हमने स्पायर्सरिक्रूट.कॉम नाम से वेबसाइट बनाई है। हमारा एप है, जिसके माध्यम से हम टियर-2 शहरों में नौकरियों की जानकारियां उपलब्ध करवाते हैं। स्कूलों में काउंसलिंग करवाते हैं, इंटर्नशिप करवाते हैं। यह सब कुछ निशुल्क होता है।
विज्ञापन


ऑनलाइन कारोबार से दुकानदारों को बचाने की तरकीब
ऑनलाइन कारोबार की मार से त्रस्त छोटे दुकानदारों को राहत देने के लिए झांसी के अशोक कुमार ने एक कम्युनिटी प्लेटफार्म तैयार किया है। अशोक बीटेक के स्टूडेंट हैं। कहते हैं कि इस वक्त दुकानदारों की एक बड़ी चिंता है ऑनलाइन कारोबार। इस प्लेटफार्म के जरिए दुकानदार बिना पैसा खर्च किए अपने उत्पाद को बेच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद ही बिजली भी पैदा करेगा ये इनवर्टर
अभिषेक कुमार इस वक्त एक ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिसे वे क्लोज लुक सेल्फ सस्टेनेबल कहते हैं। अपने प्रोडक्ट को समझाते हुए कहते हैं कि इनवर्टर या तो तेल-डीजल से चलता है या फिर सौर ऊर्जा से। हम जिस पर काम रहे हैं, उसमें बैटरी लगी है जो परमानेंट मैगनेट मोटर से चलती है। तकनीक विकसित कर ली है, निर्माण शुरू होना बाकी है।






 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed