फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mahant Paramhans comes to Lucknow to complain about Swami Prasad Maurya.

UP: अखिलेश से मिलने पहुंचे स्वामी प्रसाद के बयानों से नाराज महंत, कहा-उन्हें पार्टी से निकालें या माफी मंगवाएं

Tue, 29 Aug 2023 03:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 29 Aug 2023 03:44 PM IST
सार

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयानों से आहत महंत परमहंस उनकी शिकायत करने के लिए लखनऊ में अखिलेश यादव से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद को पार्टी से निकाला जाए या फिर उनसे माफी मंगवाई जाए।

विज्ञापन
Mahant Paramhans comes to Lucknow to complain about Swami Prasad Maurya.
महंत परमहंस दास, स्वामी प्रसाद मौर्य व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या के तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयानों से नाराज होकर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने के लिए लखनऊ उनके घर पहुंचे। हालांकि घर के बाहर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया जिस पर उन्होंने अखिलेश यादव तक अपना संदेश भेज दिया।

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में महंत परमहंस ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य हिंदू धर्म को लेकर लगातार विवादित बयान दे रहे हैं। इससे हिंदुओं का बड़ा वर्ग आहत है। सभी धर्मों के मानने वाले लोग सपा का समर्थन करते हैं। ऐसे में धर्म को लेकर बयानबाजी करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को पार्टी से निकाला जाए या फिर उनसे माफी मंगवाई जाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा 2024: वाराणसी के अलावा इन दो सीटों से लड़ सकती हैं प्रियंका, राहुल और सोनिया को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस!
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - घोसी उपचुनाव: भाजपा ने दो दर्जन से अधिक मंत्री, 60 से ज्यादा विधायक और पदाधिकारियों को किया तैनात




उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद की बयानबाजी से सपा को ही नुकसान होगा। स्वामी अपनी पार्टी बनाने में लगे हुए हैं। वो खुद भी सपा को छोड़ने वाले हैं। हमारी अखिलेश यादव से मांग है कि उन्हें पार्टी से निकाल दिया जाए वो लगातार सनातन धर्म को लेकर बयानबाजी करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वामी प्रसाद पर कानून कार्रवाई को लेकर जल्द ही प्रार्थना पत्र देंगे।

धार्मिक मुद्दों पर बयानबाजी को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद ने अपने बयान में कहा कि हिंदू धर्म सिर्फ एक धोखा है। उन्होंने ब्राह्मण समाज के साथ ही हिंदू धर्म को लेकर विवादित बयान देकर सियासी गलियारों में बहस का नया मुद्दा खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं, हिंदू धर्म सिर्फ धोखा है।

लखनऊ में आयोजित रामस्वरूप वर्मा जन्म शताब्दी समारोह ने उन्होंने कहा कि ब्राह्मणवाद की जड़ें बहुत गहरी है और सारी विषमता का कारण भी ब्राह्मणवाद ही है। सही मायने में जो ब्राह्मण धर्म है, उसी ब्राह्मण धर्म को हिंदू धर्म कहकर के इस देश के दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों को अपने धर्म के मकड़जाल में फंसाने की एक साजिश है। स्वामी प्रसाद ने कहा कि अगर हिंदू धर्म होता तो आदिवासियों का भी सम्मान होता है, दलितों का भी सम्मान होता, पिछड़ों का भी सम्मान होता लेकिन क्या विडंबना है कि दलितों का आज अपमान हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed