{"_id":"69e710071bad8f92910ade2b","slug":"mahant-adamant-on-taking-jeev-samadhi-in-barabanki-sdm-and-co-strive-to-persuade-him-2026-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: जिंदा समाधि की जिद पर अड़े महंत, मठ में हाई वोल्टेज ड्रामा; एसडीएम-सीओ मनाने में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: जिंदा समाधि की जिद पर अड़े महंत, मठ में हाई वोल्टेज ड्रामा; एसडीएम-सीओ मनाने में जुटे
Tue, 21 Apr 2026 11:20 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:20 AM IST
सार
बाराबंकी में जमीन को लेकर उपजे विवाद में महंत जिंदा समाधि की जिद पर अड़े रहे। इस दौरान मठ में हाई वोल्टेज ड्रामा चला। एसडीएम-सीओ मनाने में जुटे रहे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
जिंदा समाधि की जिद पर अड़े महंत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में असंद्रा थाना क्षेत्र के भवनियापुर स्थित श्रीराम जानकी मठ मंगलवार को संवेदनशील केंद्र बन गया। यहां महंत मुकुंदपुरी की जिंदा समाधि की घोषणा ने हालात को विस्फोटक बना दिया है। मठ परिसर में भारी पुलिस बल तैनात है, जबकि प्रशासनिक अधिकारी सुबह से ही महंत को मनाने में जुटे हैं। हर पल स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
मठ की जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने इस पूरे घटनाक्रम को जन्म दिया है। महंत मुकुंदपुरी का आरोप है कि एक व्यक्ति ने फर्जी और अपंजीकृत वसीयत के आधार पर मठ की करोड़ों की संपत्ति अपने नाम दर्ज करा ली थी। इस पर तहसील प्रशासन ने 24 अगस्त 2023 को कार्रवाई करते हुए वसीयत को निरस्त कर मूल खातेदार के नाम संपत्ति दर्ज करने का आदेश दिया था। साथ ही 45 दिनों में समाधान का भरोसा भी दिया गया था, लेकिन फाइलों में उलझा मामला जमीन पर नहीं उतर सका।
पुलिस के अनुसार, यह पहला मौका नहीं है जब महंत ने ऐसा कदम उठाने की चेतावनी दी हो। वर्ष 2023 में भी इसी तरह की घोषणा की गई थी, जिसे प्रशासनिक हस्तक्षेप से टाल दिया गया था। लेकिन इस बार स्थिति ज्यादा गंभीर और जिद अधिक कड़ी नजर आ रही है।
विज्ञापन
मठ की जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने इस पूरे घटनाक्रम को जन्म दिया है। महंत मुकुंदपुरी का आरोप है कि एक व्यक्ति ने फर्जी और अपंजीकृत वसीयत के आधार पर मठ की करोड़ों की संपत्ति अपने नाम दर्ज करा ली थी। इस पर तहसील प्रशासन ने 24 अगस्त 2023 को कार्रवाई करते हुए वसीयत को निरस्त कर मूल खातेदार के नाम संपत्ति दर्ज करने का आदेश दिया था। साथ ही 45 दिनों में समाधान का भरोसा भी दिया गया था, लेकिन फाइलों में उलझा मामला जमीन पर नहीं उतर सका।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस-प्रशासनिक टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आश्वासनों से निराश महंत ने अल्टीमेटम दे दिया
इसी देरी ने अब हालात को विस्फोटक बना दिया है। प्रशासनिक आश्वासनों से निराश महंत ने अल्टीमेटम दे दिया था। 20 अप्रैल तक कार्रवाई नहीं तो 21 अप्रैल को जिंदा समाधि। अब तय तारीख पर वह अपने फैसले पर अड़े हैं और पीछे हटने को तैयार नहीं दिख रहे। खबर फैली तो सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुट गए।मौके पर मौजूद प्रशासनिक टीम
एसडीएम, सीओ और थाना पुलिस लगातार संवाद के जरिए समाधान निकालने की कोशिश कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, महंत को समझाने के लिए कई स्तरों पर प्रयास चल रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई है।पुलिस के अनुसार, यह पहला मौका नहीं है जब महंत ने ऐसा कदम उठाने की चेतावनी दी हो। वर्ष 2023 में भी इसी तरह की घोषणा की गई थी, जिसे प्रशासनिक हस्तक्षेप से टाल दिया गया था। लेकिन इस बार स्थिति ज्यादा गंभीर और जिद अधिक कड़ी नजर आ रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन