फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mahamandaleshwar Sanjana Nand Giri hailed Chatushpath Yatra

Lucknow News: महामंडलेश्वर संजना नंद गिरी ने किया चतुष्पथ यात्रा का जयघोष

Wed, 05 Feb 2025 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Mahamandaleshwar Sanjana Nand Giri hailed Chatushpath Yatra
महामंडलेश्वर संजना नंद गिरी।
लखनऊ। कामाख्या पीठ की साधिका एवं निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर संजना नंद गिरी ने कहा कि जो यह कहते हैं कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना है, वह लोगों में भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने कहा भारत पहले से ही हिंदू राष्ट्र है। बताया कि देश के विभिन्न जगहों पर 15 मार्च के बाद से चतुष्पथ यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा 60 दिनों में करीब 5500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। उन्होंने कहा कि यात्रा में सीएम योगी से लेकर अन्य साधू संतों को भी शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के हजरतगंज स्थित होटल आरिफ कैसल में मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए महामंडलेश्वर संजना नंद गिरी ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री बार-बार देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात बोलकर भ्रम फैला रहे हैं, जबकि हमारा देश तो हिंदू राष्ट्र है ही। उन्होंने महामंडलेश्वर बनी फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के बारे में कहा कि उनको कम से कम छह माह का समय देना चाहिए। इस दौरान यदि वह सनातन की राह से भटक जाएं तो उन पर कार्रवाई हो। कहा कि हमारी यात्रा का मुख्य उद्देश्य भटकते युवाओं को सनातन की राह दिखाना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले चरण में यात्रा की शुरुआत कामाख्या पीठ से जोधपुर तक और दूसरे चरण में रामेश्वरम से कश्मीर के लाल चौक पर जाकर पूर्ण होगा। यह यात्रा देश के लगभग सभी प्रमुख शहरों में पहुंचेगी। वह धर्म को लेकर विभिन्न आयोजन व व्याख्यानों को संबोधित करेंगी। धर्म यात्रा में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों व पक्ष- विपक्ष के जनप्रतिनिधियों के भी भाग लेने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा के प्रचार अभियान व संपर्क प्रमुख का दायित्व फिल्म इंडस्ट्री के निर्देशक दुष्यंत प्रताप सिंह स्वयं देख रहे हैं। उनके मुताबिक, भारतीय फिल्म व कला जगत के बड़े-बड़े सितारों ने इसे समर्थन दिया है। हरियाणा के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता व सरपंच खाप के पूर्व प्रधान वेद प्रकाश ने भी समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed