फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mahakumbh of backward communities will be held in Prayagraj.

UP: प्रयागराज में जनवरी में होगा पिछड़ों का महाकुंभ, भाजपा ने यूपी में मिशन-80 के लिए तैयार किया प्लान

Tue, 07 Nov 2023 10:57 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 07 Nov 2023 10:57 AM IST
सार

भाजपा दिसंबर से पिछड़ा वर्ग के जातिवार सम्मेलनों का आयोजन करेगी। इसके लिए पिछड़ा वर्ग मोर्चा के दो लाख स्वयंसेवक तैयार किए जाएंगे। पिछड़ा वर्ग के महाकुंभ में पीएम मोदी भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
Mahakumbh of backward communities will be held in Prayagraj.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने लोकसभा चुनाव में प्रदेश में मिशन-80 का लक्ष्य पूरा करने के लिए पिछड़ों को साधने की कवायद तेज कर दी है। दिसंबर में पिछड़े वर्ग के जातिवार सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद जनवरी में प्रयागराज में प्रस्तावित पिछड़ा वर्ग के महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के दिग्गज शामिल होंगे। भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों की सोमवार को हुई बैठक में पिछड़े वोट बैंक में पार्टी का आधार बढ़ाने की रणनीति पर मंथन किया गया।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि जातिवार सम्मेलन से पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग को भाजपा के पक्ष में लामबंद किया जाएगा। कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में पिछड़े वर्ग के लाभार्थियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कांग्रेस में शामिल हुए रवि प्रकाश वर्मा, बोले- नेताजी के बाद सपा में जनता की आवाज उठाने वालों की जगह नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बद्र मस्जिद शिफ्ट करने का काम रुका, स्थानांतरण के लिए राममंदिर ट्रस्ट से किया गया था एग्रीमेंट


मोर्चा के क्षेत्र, जिला एवं मंडल स्तर तक प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। कहा कि कांग्रेस, सपा व बसपा जब भी सत्ता में होती हैं तो पिछड़ों का सबसे अधिक शोषण होता है। जब सत्ता से बाहर हो जाती हैं तो पिछड़े समाज के हितकारी होने का ढोंग करती है। लेकिन पिछड़ा व अति पिछड़ा समाज अब सजग हो चुका है। जान चुका है कि उनका हित केवल भाजपा सरकार में ही हुआ है। भाजपा के लोग सिर्फ कहते ही नहीं, बल्कि करके भी दिखाते हैं।

जल्द तैयार होंगे दो लाख स्वयंसेवक
ओबीसी मोर्चा की ओर से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पिछड़े वर्ग की प्रमुख जातियों के 500 कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की गई है। दो लाख स्वयंसेवक तैयार करने का कार्य अंतिम चरण में हैं। मोर्चा के महामंत्री रामचंद्र प्रधान ने बताया कि पिछड़े वर्ग के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए सोशल मीडिया टीम को सक्रिय किया जाएगा। नवंबर में सोशल मीडिया टीम की जिला स्तरीय कार्यशाला होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed