{"_id":"668c21ebf78a1258ad031272","slug":"mahakumbh-2025-prayagraj-will-be-decorated-for-mahakumbh-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh 2025: महाकुंभ से पहले प्रयागराज के हर कोने का होगा सौंदर्यीकरण, बैठक में दिए गए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakumbh 2025: महाकुंभ से पहले प्रयागराज के हर कोने का होगा सौंदर्यीकरण, बैठक में दिए गए निर्देश
Mon, 08 Jul 2024 10:59 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 08 Jul 2024 10:59 PM IST
सार
प्रस्तुतीकरण के जरिये बताया गया कि रोड सौंदर्यीकरण के तहत शहर की प्रमुख सड़कों को नया रूप दिया जाएगा और पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। फुटपाथों का निर्माण होगा और सड़क किनारे सुंदर लाइटिंग होगी।
विज्ञापन
कुंभ मेला (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाकुंभ को भव्य और दिव्य बनाने के लिए सोमवार को प्रमुख सचिव नगर विकास, अमृत अभिजात की अध्यक्षता में मेला प्राधिकरण के साथ बैठक में प्रयागराज शहर में रोड सौंदर्यीकरण, लाइटिंग, वॉल पेंटिंग्स आदि परियोजनाओं पर चर्चा की गई। प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि सभी कार्यों को एक ही थीम में कराया जाए, जिसमें गुणवत्ता और समय सीमा का पालन हो।
विज्ञापन
बैठक में प्रस्तुतीकरण के जरिये बताया गया कि रोड सौंदर्यीकरण के तहत शहर की प्रमुख सड़कों को नया रूप दिया जाएगा और पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। फुटपाथों का निर्माण होगा और सड़क किनारे सुंदर लाइटिंग होगी। शहर की दीवारों पर कुंभ मेला के इतिहास और महत्व को दर्शाती कलाकृतियां बनाई जाएंगी। मुख्य चौराहों पर प्रयागराज की संस्कृति और इतिहास को दर्शाती मूर्तियों की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
नए साइनेज बोर्ड लगाए जाएंगे, जो श्रद्धालुओं को मेला स्थल और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों तक पहुंचने में मददगार होंगे। शहर में पार्कों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा 36 चौराहों को महाकुंभ के लिए सजाया जाएगा।
विज्ञापन