फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Madurai train accident: Journey started on 17 August.

मदुरै रेल हादसा: रामेश्वरम यात्रा के अंतिम पड़ाव पर हुआ हादसा, 17 अगस्त को हुई थी रवानगी

Sat, 26 Aug 2023 01:38 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 26 Aug 2023 01:38 PM IST
सार

तमिलनाडु के मदुरै में हादसे के शिकार हुए लोग चार धाम की यात्रा के लिए निकले थे। हादसा यात्रा के अंतिम पड़ाव पर हुआ। अभी तक यात्रियों ने पद्मनाभम मंदिर संग तिरुपति बालाजी के दर्शन कर लिए थे।

विज्ञापन
Madurai train accident: Journey started on 17 August.
मदुरै अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है। यह फोटो सीतापुर से गए एक यात्री ने अपने परिजन को भेजी है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मदुरै रेल हादसे के लिए सभी यात्री 17 अगस्त को रवाना हुए थे। सीतापुर की भसीन टूर एंड ट्रैवेल्स कंपनी से लोगों ने चार धाम की यात्रा के लिए पैकेज के तहत बुकिंग कराई थी। यात्रा के शेड्यूल के मुताबिक 17 अगस्त को शाम 4 बजकर 20 मिनट पर ट्रेन लखनऊ से विजयवाड़ा के लिए चली थी। 

विज्ञापन


यह ट्रेन रात 8 बजकर 40 मिनट पर विजयवाड़ा पहुंची। यहां यात्रियों ने रात्रि विश्राम किया। इसके बाद बस से मल्लिकार्जुन (श्री शैलम ज्योतिर्लिंग) पहुंचे। वहां दर्शन के बाद सभी ने रात्रि विश्राम किया। 20 अगस्त को दोपहर 1 बजे विजयवाड़ा से सभी यात्री ट्रेन में सवार हुए। ट्रेन रात 8 बजकर 40 मिनट पर रेनीगुंटा पहुंची। यहां सभी ने रात्रि विश्राम किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मदुरै रेल हादसा: सीतापुर जिले के 10 लोग मौजूद थे रेल में, हादसे में कई घायल, दो की मौत की पुष्टि हुई
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मदुरै हादसे पर CM योगी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दी जाएगी दो-दो लाख की आर्थिक मदद


इसके बाद सभी यात्री 21 अगस्त को बस से तिरुपति बालाजी गए। वहां सभी ने तिरुपति बालाजी का दर्शन किया। 21 अगस्त को सभी यात्री रेनीगुंटा से मैसूर गए। वहां मैसूर पैलेस, चामुंडा देवी मंदिर, वृंदावन गार्डन का भ्रमण किया। इसी तरह 23 अगस्त का इस्कॉन मंदिर, गणेशन मंदिर, 24 अगस्त को कन्याकुमारी, कोइलम इंटरनेशनल व पद्मनाभम मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद ट्रेन मदुरै स्टेशन के लिए रवाना हुई।

यहां से इन लोगों को ट्रेन से उतरकर बस से मीनाक्षी देवी मंदिर रामेश्वरम जाना था। यात्रा 30 अगस्त को चेन्नई होते हुए लखनऊ पहुंचती। यात्रा के अंतिम पड़ाव पर यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed