फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Madurai train accident: Coach was not checked at Charbagh Junction

मदुरै रेल हादसा: चारबाग जंक्शन पर नहीं हुई थी कोच की जांच, गैस सिलेंडर अंदर पहुंचा कैसे? रेलवे ने दी सफाई

Sun, 27 Aug 2023 07:51 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 27 Aug 2023 07:51 AM IST
सार

मदुरै में जिस ट्रेन में आग लगी है वह लखनऊ के चारबाग स्टेशन से रवाना हुई थी। अब यह बात सामने आ रही है कि यात्रियों के सामान को ठीक से चेक नहीं किया गया।

विज्ञापन
Madurai train accident: Coach was not checked at Charbagh Junction
घटना के बाद शनिवार को स्टेशन पर गहन जांच की गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मदुरै रेलवे स्टेशन के यार्ड में जिस ट्र्रेन के कोच में आग लगने से हादसा हुई वह 17 अगस्त को चारबाग जंक्शन से रवाना हुआ थी। उस दौरान ट्रेन के कोच में जो सामान यात्रियों ले गए थे उसकी जांच नहीं हुई थी। आग लगने की घटना के बाद चारबाग जंक्शन के निदेशक ने सफाई दी है कि लखनऊ से गैस सिलेंडर कोच में नहीं गया था। कोच बुक कराने वाले ट्रेवेल एजेंसी ने भी यह प्रमाण पत्र दिया था कि कोच में किसी भी प्रकार का ज्वलनशील सामान नहीं ले जाया जा रहा है।

विज्ञापन


चारबाग जंक्शन के स्टेशन निदेशक अरविंद पांडेय का कहना है कि यहां से गैस सिलेंडर ट्रेन में नहीं रखा गया। लखनऊ के बाद ट्रेन उन्नाव व कानपुर में रुकी है। इन दोनों स्टेशनों से भी श्रद्धालु ट्रेन में सवार हुए। हो सकता है कि उन स्टेशनों से कोई गैस सिलेंडर लेकर गया। सही क्या है यह जांच के बाद ही पता चलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी ट्रैवेल एजेंसी कोच बुक कराती है तो उसे रेलवे के नियम और शर्तो से पालन करना होता है। जिसमें ज्वलनशील सामान नहीं लेने के जाने के लिए एजेंसी की ओर से प्रमाण पत्र दिया गया था। इसके बाद भी कोच में गैस सिलेंडर जाने की बात आ रही है। यदि ट्रेवले एजेंसी की लापरवाही सामने आय तो उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


हादसे के बाद अलर्ट मोड पर आया प्रशासन

चेन्नई स्पेशल ट्रेन के टूरिस्ट कोच में सिलेंडर से आग लगने की घटना के बाद रेल प्रशासन ने शनिवार को चारबाग जंक्शन में यात्रियों के समान की जांच कराई। इस दौरान किसी के पास ज्वलनशील सामान नहीं मिला। जांच कई जगह तो यात्रियों की बिना जांच ही सामान ले जाते दिखे। कोच के अंदर भी जांच के नाम पर रस्म अदायगी की ग
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल संरक्षा आयुक्त ने शुरू की घटना की जांच

मदुरै रेलवे स्टेशन के यार्ड में ट्रेन में आग की घटना की जांच सीआरएस (रेलवे संरक्षा आयुक्त) ने शुरू कर दी है। दक्षिणी सर्कल बंगलुरू के रेलवे सुरक्षा आयुक्त एएम चौधरी ट्रेन में आग लगने की घटना की वैधानिक जांच करेंगे। यह जांच आईआरसीटीसी के पर्यटक कोच की होगी। जांच के दौरान लोगों से पूछताछ भी होगी। जिसमें जनता का कोई भी सदस्य जिसे घटना और मामले से संबंधित जानकारी हो इससे जुड़े हैं और साक्ष्य देने के इच्छुक हैं तो डीआरएम मदुरई के यहां 27 अगस्त 2023 को पहुंचकर जानकारी दे सकते है। यह जानकारी रेल संरक्षण भवन बेंगलुरु के सीपीआरओ बी.गुगनेसन ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed