{"_id":"67745360dd579da9aa062759","slug":"madrasas-will-have-winter-vacation-till-10-january-lucknow-news-c-13-1-lko1020-1016939-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मदरसों में दस जनवरी तक रहेगा शीतकालीन अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मदरसों में दस जनवरी तक रहेगा शीतकालीन अवकाश
Wed, 01 Jan 2025 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 01 Jan 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। प्रदेश के सभी मदरसे एक से 10 जनवरी तक बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने ठंड को देखते हुए मदरसों में 10 दिन का शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। इसके साथ ही मदरसा बोर्ड ने साल 2025 की अवकाश तालिका भी जारी की है। सर्दी व गर्मी में मौसम बदलने पर जिलाधिकारी व अन्य सक्षम स्तर से घोषित होने वाले अवकाश मदरसों पर भी लागू होंगे।
उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद से प्रदेश में करीब 16460 मदरसे मान्यता प्राप्त हैं। इनमें सरकार से आर्थिक सहायता प्राप्त 560 मदरसे हैं। मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार आरपी सिंह ने बताया कि शीतकालीन अवकाश के साथ ही साल 2025 के अवकाश की तालिका भी जारी कर दी गई है। रमजान एक मार्च से शुरू होने की संभावना है। इसे देखते हुए मदरसों में वार्षिक अवकाश 26 फरवरी से 30 मार्च तक तय किया गया है। ईद-उल-फित्र में मदरसों में चार दिन का अवकाश रहेगा। ईद-उल-अजहा में पांच दिन, मुहर्रम में पांच दिन और शब-ए-बरात व ईद मीलादुन्नबी में 2-2 दिन मदरसे बंद रहेंगे। साप्ताहिक अवकाश शुक्रवार को रहेगा।