{"_id":"67b3a0ebdd1c11066509d225","slug":"madrasa-board-examinations-started-under-cctv-surveillance-lucknow-news-c-13-knp1050-1081541-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सीसीटीवी की निगरानी में शुरू हुई मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सीसीटीवी की निगरानी में शुरू हुई मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं
विज्ञापन
परीक्षा देते विद्यार्थी।
लखनऊ। मदरसा बोर्ड की मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी), आलिम (सीनियर सेकेंडरी) की परीक्षाएं सोमवार को सीसीटीवी की निगरानी में शुरू हो गईं। पहले दिन की परीक्षा में 15035 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे।
मदरसा बोर्ड की परीक्षा में प्रदेश भर से करीब 88082 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इसके लिए बोर्ड ने 71 जिलों में 434 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। परीक्षाओं को नकलविहीन और सुगम बनाने के लिए मदरसा बोर्ड ने सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं हैं। इनमें से 150 परीक्षा केंद्रों को वेबकाॅस्टिंग के जरिये कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है।
कंट्रोल रूम से की निगरानी, केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
इंदिरा भवन स्थित अल्पसंख्यक कल्याण निदेशालय सभागार में बने कंट्रोल रूम से अल्पसंख्यक कल्याण निदेशक अंकित कुमार अग्रवाल और बोर्ड के रजिस्ट्रार आरपी सिंह ने व्यवस्था की निगरानी की और मदरसों का निरीक्षण भी किया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सोन कुमार ने इरम गर्ल्स डिग्री कालेज इंदिरानगर और मदरसा दारुल उलूम वारसिया, गोमतीनगर का निरीक्षण किया। अल्पसंख्यक कल्याण उप निदेशक एसपी तिवारी ने सीतापुर और राहुल गुप्ता ने लखनऊ के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
कुंभ के चलते प्रयागराज में नियमों दी ढील
महाकुंभ की वजह से मदरसा बोर्ड ने प्रयागराज में परीक्षार्थियों को नियमों में ढील दी है। बोर्ड ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को परीक्षा केंद्र में देर से पहुंचने पर भी विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल करने और असुविधा होने पर उनके निकट के परीक्षा केंद्र में परीक्षा दिलाने के लिए अधिकृत किया है।
गोरखपुर में दृष्टिबाधित परीक्षार्थी को दिया सहयोगी
गोरखपुर के मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया इमामबाड़ा के दृष्टिबाधित छात्र तुफैल अहमद के लिए मदरसा अंजुमन इस्लामिया परीक्षा केंद्र पर सहयोगी की व्यवस्था की गई।