फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Made a vote bank for Dalits and poor, but did not do any work in the interest: Yogi

दलितों-गरीबों को वोट बैंक तो बनाया, लेकिन हित में कोई काम नहीं किए : योगी

Sun, 06 Dec 2020 11:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 06 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Made a vote bank for Dalits and poor, but did not do any work in the interest: Yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए कांग्रेस सहित अन्य दलों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब से जुड़े सभी स्थलों, पंच तीर्थों का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के कारण हो पाया। बाबा साहेब को आखिर यह सम्मान अन्य दलों ने क्यों नहीं दिया। उन्होंने कहा कि आज कोई भी योजना बनाई जाती है तो उसका आधार वही वंचित, दलित और गरीब होता है, जिसे वोट बैंक तो बनाया गया, लेकिन जिसके हित में ईमानदारी पूर्वक कोई कार्य नहीं हुए थे।
विज्ञापन


योगी रविवार को डॉ. आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर आंबेडकर महासभा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने हजरतगंज स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक तथा महासभा के अध्यक्ष डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल व सूचना निदेशक शिशिर उपस्थित थे।
विज्ञापन

 
अंबेडकर और जोगेंद्र नाथ मंडल के बारे में सभी को जानने की जरूरत
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर ‘डॉ. आंबेडकर और जोगेन्द्रनाथ मंडल’ पुस्तक का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब महान बने, लेकिन उनके समकक्ष दलितों की आवाज को बुलंद करने वाले जोगेंद्रनाथ मंडल को वह सम्मान नहीं मिल पाया। यह पुस्तक दोनों के बारे में स्पष्ट व्याख्या करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब को नेशनल असेंबली में जाने से रोका, तो मंडल ने ही अपनी सीट छोड़ी। लेकिन, जब बाबा साहब को हैदराबाद के निजाम और जूनागढ़ के नवाब ने लालच दिया तो उन्होंने अपनी मातृभूमि पर रहकर दलितों, गरीबों, वंचितों के लिए न्याय की लड़ाई को शिखर तक पहुंचाने का फैसला किया। नतीजा ये हुआ कि आज दलितों, गरीबों और वंचितों के लिए सरकार कोई कल्याणकारी योजना बनाती है, तो उसकी पृष्ठभूमि बाबा साहब से होती है।

लेकिन उसी समय जिन्ना का सहयोग करने वाले मंडल धोखा खा गए। वह अपना सम्मान भी नहीं बचा पाए। वह पाकिस्तान और बांग्लादेश में रहने वाले दलितों की जान के साथ भी धोखा कर भारत चले आए। आजाद भारत में मंडल को कभी भी सम्मान नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि मातृभूमि के लिए जो भी योगदान देगा उसका सम्मान बाबा साहब की तरह होगा।

 
स्वामित्व योजना से गरीब-दलित को सबसे ज्यादा ताकत
मुख्यमंत्री ने स्वामित्व योजना का जिक्र करते हुए कहा कि पहले ग्राम पंचायत की भूमि किसी गरीब या दलित को मिल गई, लेकिन उस भूमि का मालिकाना हक उसे नहीं मिल पाता था। अब प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना में जिसका मकान है, उसके नाम चढ़ जाएगा। इसका कागज भी उसे मिलेगा। वह चाहेगा तो उस जमीन को गिरवी रखकर लोन लेकर अपना कारोबार भी कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed