{"_id":"6360ca111bfb295d3d13e8e7","slug":"madarsa-survey-complete-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में मदरसों का सर्वे पूरा: करीब आठ हजार गैर मान्यता प्राप्त मिले, मुरादाबाद में सबसे ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में मदरसों का सर्वे पूरा: करीब आठ हजार गैर मान्यता प्राप्त मिले, मुरादाबाद में सबसे ज्यादा
Tue, 01 Nov 2022 12:57 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:57 PM IST
सार
यूपी में 10 सितंबर को मदरसों को लेकर शुरू किया गया सर्वे पूरा हो गया है। सर्वे के अनुसार, प्रदेश में करीब आठ हजार मदरसे गैर मान्यता प्राप्त मिले हैं। सर्वे में मदरसों की आय के स्रोत और इन्हें संचालित करने वाली संस्था सहित वर्तमान स्थिति के बारे में सवाल पूछे गए थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में मदरसों को लेकर चल रहा सर्वे पूरा हो गया। पूरे प्रदेश में करीब आठ हजार मदरसे गैर मान्यता प्राप्त मिले हैं। हालांकि इस बाबत 15 नवंबर तक सभी डीएम अपने-अपने जिलों की रिपोर्ट शासन को भेजेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे दस सितंबर से शुरू हुआ था। सोमवार तक टीमों ने सर्वे पूरा कर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारियों को प्रेषित कर दी है। सबसे ज्यादा गैर मान्यता प्राप्त मदरसे मुरादाबाद में मिले हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में दिसंबर में होंगे निकाय चुनाव, 18 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव: मतदाता सूची से पांच लाख वोटरों के नाम गायब, भाजपा विधायक ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
दूसरे नंबर पर बिजनौर तथा तीसरे स्थान पर बस्ती है। रजिस्ट्रार मदरसा बोर्ड जगमोहन सिंह के मुताबिक करीब आठ हजार गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के मिलने की बात कही जा रही है, लेकिन जिलाधिकारियों की रिपोर्ट आने के बाद ही सही स्थिति पता चल सकेगी। शासन स्तर पर बनी विशेष सचिव अल्पसंख्यक, निदेशक अल्पसंख्यक तथा रजिस्ट्रार मदरसा बोर्ड की तीन सदस्यीय समिति ने पूरे सर्वे पर नजर रखी।
सर्वे में इन खास बिंदुओं पर रहा फोकस
सर्वे में मुख्य रूप से यह पता किया गया कि मदरसों की आय के क्या स्रोत हैं। साथ ही भवन, पानी, फर्नीचर, बिजली व शौचालय के क्या इंतजाम हैं और कौन संस्था संचालित करती है? इसके अलावा मान्यता की स्थिति, छात्र संख्या व उनकी सुरक्षा के इंतजाम, पाठ्यक्रम व पढ़ाने वाले शिक्षकों की संख्या जैसे विभिन्न बिंदुओं की पड़ताल की गई।