फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   maa vaishno devi darshan AC bus service closed for jammu

मां वैष्णो देवी दर्शन एसी बस सेवा गुपचुप तरीके से की गई बंद, बताई ये वजह

Thu, 21 Nov 2019 02:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 21 Nov 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
maa vaishno devi darshan AC bus service closed for jammu
प्रतीकात्मक तस्वीर
भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा लखनऊ-जनकपुरी (नेपालगंज) के बाद अब लखनऊ से जम्मू (मां वैष्णो देवी दर्शन) के बीच चलने वाले वॉल्वो एसी बस सेवा को भी गुपचुप तरीके से बंद कर दिया गया। क्षेत्रीय अफसरों ने इस बाबत न तो प्रबंध निदेशक और न ही मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) को सूचित किया ।
विज्ञापन


यूपी एवं जम्मू कश्मीर परिवहन निगम के बीच वर्ष 2018 में अनुबंध के बाद प्रयागराज और बाद में लखनऊ से जम्मू (कटरा) के लिए वॉल्वो एसी बस की सेवा शुरू की गई थी। हालांकि, मां वैष्णो देवी दर्शन स्पेशल एसी बस को कुछ महीने चलने के बाद ही बंद कर दिया गया, जबकि इसके लिए पर्याप्त यात्री थे।
विज्ञापन


बावजूद इसके क्षेत्रीय अफसरों ने पर्याप्त आय न होने की बात कहकर इस बस को बंद कर दिया।

जल्द शुरू होगी जम्मू की बस
लखनऊ-जम्मू के बीच चलने वाली एसी बस कब बंद हुई, इसकी जानकारी मुझे नहीं दी गई। इसका संचालन जल्द शुरू कराया जाएगा। - डॉ. राजशेखर, प्रबंध निदेशक, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

किसकी लापरवाही से बंद हुई जनकपुरी बस

maa vaishno devi darshan AC bus service closed for jammu
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ और जनकपुरी एसी बस बंद होने की खबर ‘अमर उजाला’ में प्रमुखता से छपी तो परिवहन निगम एवं परिवहन विभाग में हड़कंप मच गया। परिवहन विभाग ने 19 नवंबर को परमिट के नवीनीकरण की सूचना क्षेत्रीय कार्यालय को रिमांडर पत्र भेजकर की।

अब परमिट पर दूतावास से काउंटर हस्ताक्षर कराने की प्रक्रिया शुरू हुई है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि किसकी लापरवाही से बस सेवा बंद हुई, इसकी अब जांच तक शुरू नहीं हो सकी। गौरतलब है कि छह सितंबर को लखनऊ-जनकपुरी बस के परमिट के नवीनीकरण को मंजूरी दी गई।

लेकिन राज्य परिवहन प्राधिकरण के अध्यक्ष के चुनावी ड्यूटी में दूसरे राज्य जाने के कारण बैठक की कार्य वृत्त जारी नहीं हो सकी। जब अध्यक्ष लौटे तो 31 अक्तूबर को परमिट के नवीनीकरण की सूचना क्षेत्रीय कार्यालय को देकर नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया।

जानकारी में यह भी आया कि परमिट की वैधता 10 सितंबर 19 तक थी। इसके नवीनीकरण को प्राधिकरण की बैठक से कुछ दिन पहले आवेदन किया गया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed