{"_id":"67db2f1fbc92102aac05c7fa","slug":"lvv-students-excel-in-basketball-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1122006-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बास्केटबॉल में लविवि की छात्राएं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बास्केटबॉल में लविवि की छात्राएं अव्वल
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजित खेल व सांस्कृतिक उत्सव नजराना-ए-अवध में दूसरे दिन महिला वर्ग की बास्केटबॉल प्रतियोगिता में लखनऊ विश्वविद्यालय अव्वल रहा। अवध गर्ल्स कॉलेज दूसरे व बीबीडी विश्वविद्यालय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
पुरुष वर्ग में बीबीडी विश्वविद्यालय प्रथम, लविवि दूसरे और सिटी लॉ कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। थ्रो बॉल में अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज प्रथम और आईटी कॉलेज दूसरे स्थान पर रहा। क्रिश्चियन कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। शॉटपुट के महिला वर्ग में केकेसी महाविद्यालय प्रथम, अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज दूसरे और आईटी कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। खो-खो प्रतियोगिता के महिला वर्ग में अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज प्रथम, नवयुग गर्ल्स डिग्री कॉलेज दूसरे और जय नारायण मिश्रा पीजी कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। पुरुष वर्ग में जय नारायण मिश्रा पीजी कॉलेज प्रथम, डीएवी महाविद्यालय दूसरे स्थान पर आया। विजेताओं को प्रमाणपत्र व पदक 21 को दिए जाएंगे।