फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lviv: Now theory of 75 numbers, internal of 25, system of evaluation changed after NEP, 10 numbers instead of 05 for presentation/viva

लविवि : अब 75 नंबर की थ्योरी, 25 का इंटरनल, एनईपी के बाद बदली मूल्यांकन की भी व्यवस्था, प्रेजेंटेशन/वाइवा के लिए 05 की जगह 10 नंबर

Fri, 24 Dec 2021 10:16 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/अक्षय कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/अक्षय कुमार Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 24 Dec 2021 10:16 AM IST
सार

अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसका नोटिफिकेशन नहीं जारी किया है, जबकि कॉलेजों से इंटरनल मांग लिए गए हैं और इसकी अंतिम तिथि भी तय कर दी है।

विज्ञापन
Lviv: Now theory of 75 numbers, internal of 25, system of evaluation changed after NEP, 10 numbers instead of 05 for presentation/viva
लखनऊ विश्वविद्यालय - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत जहां अपने पाठ्यक्रम को अपग्रेड किया है। वहीं, अब मूल्यांकन व्यवस्था में भी बदलाव किया जा रहा है। इसके अनुसार अब यूजी में थ्योरी पेपर 75 नंबर का और इंटरनल 25 नंबर का होगा। हालांकि, अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसका नोटिफिकेशन नहीं जारी किया है, जबकि कॉलेजों से इंटरनल मांग लिए गए हैं और इसकी अंतिम तिथि भी तय कर दी है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने पीजी के बाद नए सत्र 2021-22 से स्नातक प्रथम वर्ष से एनईपी को प्रभावी बनाया है। इसके तहत जहां स्नातक कोर्स तीन की जगह चार साल का हुआ है। वहीं, पहले वर्ष के विद्यार्थियों को पहले सेमेस्टर में को-कॅरिकुलर एक्टिविटी को शामिल किया गया है, जबकि दूसरे सेमेस्टर में एक वोकेशनल कोर्स शामिल किया गया है। इसी क्रम में मूल्यांकन व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


इसके अनुसार थ्योरी पेपर 80 की जगह 75 नंबर का और इंटरनल 20 की जगह 25 नंबर का किया गया है। जानकारी के अनुसार इंटरनल में जो बदलाव किया गया है। उसमें अब 10 नंबर एसाइनमेंट, 10 नंबर प्रेजेंटेशन/वाइवा व 5 नंबर एसाइनमेंट के तय किए गए हैं। जो पूर्व में क्रमश: 10, 05, 05 था। खास यह कि विश्वविद्यालय व संबद्ध कॉलेजों में स्नातक पहले सेमेस्टर की परीक्षाओं की तैयारी भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार से इनके परीक्षा फार्म भी भरे जाने लगे हैं। विश्वविद्यालय की ओर से कॉलेजों से इंटरनल, प्रैक्टिकल व मौखिक परीक्षा के नंबर भी ऑनलाइन पोर्टल पर मांग लिए गए। लेकिन अभी तक इस बदलाव से संबंधित जानकारी उनको नहीं दी गई है। यही वजह रही कि विश्वविद्यालय प्रशासन को इंटरनल, प्रैक्टीकल व मौखिक परीक्षा के नंबर अपलोड करने की तिथि 20 जनवरी तक बढ़ानी भी पड़ी। इस बारे में रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि जल्द ही इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। 

पहले सेमेस्टर के परीक्षा फार्म 12 तक भरें
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालयों की विषम सेमेस्टर दिसंबर परीक्षा के लिए यूजी-पीजी, लॉ, डिप्लोमा व अन्य पाठ्यक्रमों के पहले सेमेस्टर के नियमित, बैक पेपर व छूटे छात्रों के परीक्षा फार्म 12 जनवरी तक भरे जाएंगे। 

परीक्षा नियंत्रक प्रो. एएम सक्सेना ने बताया कि परीक्षा फार्म ऑनलाइन विवि की वेबसाइट पर भरे जा सकेंगे। लविवि के पहले सेमेस्टर के छात्रों को परीक्षा फार्म के साथ अलग से कोई शुल्क नहीं देना है। वे फार्म भरकर विभाग में जमा करें। विभाग द्वारा 14 जनवरी तक इसे लविवि में जमा करना है। जबकि कॉलेजों के छात्र फार्म भरकर, शुल्क जमाकर अपने विभाग में जमा करेंगे। कॉलेज इसे 14 जनवरी तक विवि में जमा कराएंगे। 

उन्होंने बताया कि लखनऊ के संबद्ध कॉलेज 14 जनवरी तक भरे परीक्षा फार्म की वेरिफाइड लिस्ट, विवि की वेबसाइट पर ऑनलाइन शुल्क जमा करते हुए परीक्षा फार्म, शुल्क रसीद के साथ विवि में जमा कराएंगे। इसी तरह रायबरेली व सीतापुर के कॉलेज 15 व हरदोई व लखीमपुर के कॉलेज 16 जनवरी तक जमा करेंगे।


बीकॉम ऑनर्स की परीक्षाएं छह से
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालयों की बीकॉम ऑनर्स तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 6 जनवरी से शुरू होंगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. सक्सेना ने बताया कि परीक्षाएं 7 से 20 जनवरी तक दोपहर 2 से 5 बजे के बीच आयोजित की जाएंगी। वहीं, बीकॉम ऑनर्स पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 6 जनवरी से 21 जनवरी तक दोपहर 2 से पांच बजे के बीच आयोजित की जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed