फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Luminaries of the literary world honored

Lucknow News: साहित्य जगत की विभूतियों का हुआ सम्मान

Sun, 05 Jul 2026 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Luminaries of the literary world honored
साहित्य जगत की विभूतियों का हुआ सम्मान
लखनऊ। हजरतगंज स्थित उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के निराला सभागार में रविवार को सारस्वत सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। सर्वजन हिताय साहित्यिक समिति की ओर से यह वार्षिक समारोह किया गया। इसमें साहित्य जगत की विभूतियों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता कर रहे लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व प्रो. (डॉ.) सूर्य प्रसाद दीक्षित ने कहा कि समाज निर्माण में साहित्यकारों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। इनकी रचनाएं, साहित्य समाज को सही दिशा दिखाती हैं। समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय, सचिव अनंत प्रकाश तिवारी, पूर्व आचार्य प्रो. (डॉ.) हरिशंकर मिश्र ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शिवओम अम्बर ने रचनाएं प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन

इन्हें मिला सारस्वत सम्मान : डॉ. जीवन शुक्ल (कन्नौज), डॉ. दयाराम मौर्य (प्रतापगढ़), अंजनी कुमार सिंह (रायबरेली)
डॉ. मधु प्रधान (कानपुर), महेंद्र भीष्म (लखनऊ), धीरज मिश्र (रायबरेली), सुनील कुमार वाजपेयी (लखनऊ)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed