बब्बर शेरों के बाद नई बालरेल में भी गुजरात कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे की वाइल्ड लाइफ से गुजरात कनेक्शन किसी न किसी प्रकार से जुड़ ही जा रहा है।
सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट इटावा लायन सफारी में उतारे जाने वाले गुजरात के 6 एशियाई बब्बर शेरों के बाद अब लखनऊ जू भी इस कनेक्शन से जुड़ेगा।
जू में दौड़ने वाली नई बालरेल में भी गुजरात कनेक्शन अहम रोल निभाने जा रहा है।
जू में दौड़ने वाली इस बालरेल की बोगी और पटरियों के नीचे बिछाए जाने वाले स्पेशल कंकरीट-स्लीपर्स गुजरात में ही तैयार हो रहे हैं।
ट्रेन दौड़ाने के लिए तय तारीख 31 जनवरी तक काम पूरा किए जाने को लेकर कार्यदायी संस्था की तकनीकी विंग ने जू कैंपस का दौरा किया और पूरे ट्रैक का बारीकी से निरीक्षण किया।
तकनीकी विंग के सदस्य सीआर घोष ने बताया कि नए ट्रैक के लिए स्पेशल मिश्रण से तैयार हो रहे सीमेंट, कंकरीट स्लीपर्स अहमदाबाद की एक फैक्टरी में तैयार हो रहे हैं।
जबकि 80 सवारियों की क्षमता वाली नई बोगियां वलसाड़ में बन चुकी हैं। दो-तीन दिनों में स्लीपर्स पहुंचने के साथ ही ट्रैक बिछाने का काम शुरू होने की उम्मीद है।