{"_id":"6a2e91010d715dee700af866","slug":"lucknow-youth-dies-while-cleaning-water-tank-at-kgmu-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: केजीएमयू में टंकी की सफाई के दौरान युवक की मौत, बिना सुरक्षा किट उतारा था टंकी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: केजीएमयू में टंकी की सफाई के दौरान युवक की मौत, बिना सुरक्षा किट उतारा था टंकी में
Sun, 14 Jun 2026 05:01 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 14 Jun 2026 05:01 PM IST
सार
लखनऊ के केजीएमयू में टंकी की सफाई करने उतरे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। इस पर साथी कर्मचारियों व परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
राहुल (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में रविवार को सफाई कार्य के दौरान करंट लगने से ठेका कर्मी राहुल गौतम (26) की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रॉमा सेंटर में सहकर्मियों ने परिजनों के साथ हंगामा और प्रदर्शन किया। साथियों रोते-बिलखते परिजनों और राहुल के ने उचित मुआवजे और मृतक की पत्नी को नौकरी देने की मांग उठाई।
परिवार का आरोप है कि राहुल को बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के केवल चप्पल पहनाकर टंकी में भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार राहुल काकोरी के लीला खेड़ा गांव के निवासी थे। वह केजीएमयू में फायर विभाग से जुड़े कार्यों के लिए ठेके पर तैनात थे।
पत्नी अंशिका ने आरोप लगाया कि राहुल को नेत्र विभाग के पास भूमिगत पानी की टंकी की सफाई के लिए बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के उतारा गया था। टंकी में इस्तेमाल हो रहे पंप में करंट आ रहा था जिसकी चपेट में आने से राहुल गंभीर रूप से झुलस गए। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर साथियों ने तलाश की तो वह टंकी के अंदर अचेत मिले। उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि जलापूर्ति व्यवस्था के अनुरक्षण का कार्य मेसर्स गोविंद फायर सर्विसेज के जिम्मे है। राहुल इसी संस्था के कर्मचारी थे। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। ठेका कंपनी को मृतक के आश्रितों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति और अन्य वैधानिक लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन