फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Youth dies due to police beating, protest by blocking road, Mayawati said action should be taken agai

लखनऊ: पुलिस की पिटाई से युवक की मौत, सड़क जाम कर प्रदर्शन, मायावती ने कहा पुलिस कर्मियों पर हो कार्रवाई

Sun, 13 Oct 2024 12:27 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 13 Oct 2024 12:27 PM IST
सार

लखनऊ में पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत की मौत के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस मामले में अब मायावती ने टिप्पणी की है। 

विज्ञापन
Lucknow: Youth dies due to police beating, protest by blocking road, Mayawati said action should be taken agai
परिजनों ने किया हंगामा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विकासनगर सेक्टर-8 में युवक की मौत के मामले में शनिवार को पुलिस पर परिजनों और इलाकाई लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस की पिटाई से युवक की मौत होने का आरोप लगा तमाम लोग और परिजन खुर्रमनगर चौराहे के पास पहुंचे और जाम लगा प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर कई थानों का फोर्स, एडीसीपी और एसीपी मौके पर पहुंचे। परिजनों को समझाकर शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल शुक्रवार रात विकास नगर सेक्टर-8 में जुआ होने की सूचना पर पीआरवी नंबर 4830 पहुंची थी। पार्क के पास मौजूद 24 साल के अमन गौतम और उनके दोस्त सोनू को उठा ले आई थी। कुछ देर बाद अमन की मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस पर पीटकर मारने का आरोप लगाया था। तहरीर भी दी थी। शनिवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज। इधर परिजन और सैकड़ों इलाकाई लोग शनिवार दोपहर चार बजे खुर्रमनगर चौराहे पर जुटे। 
विज्ञापन


सड़क जाम कर दी और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे। परिजनों का कहना था कि अमन कभी भी जुआ नहीं खेलता था। जो लोग जुआ खेलते थे उनको पुलिस नहीं पकड़ पाई। अमन घर के बाहर अपने दोस्त के साथ खड़ा था तो पुलिस उसको उठा ले गई थी। पीटकर मार दिया। अमन के परिवार में पत्नी रोशनी और तीन साल की बेटी है। अभी भी प्रदर्शन जारी है। परिजनों का कहना है कि जो भी पुलिस वाले घटना में शामिल हैं, उन पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलित युवक की मौत के दोषी पुलिसकर्मियों पर हो कार्रवाई: मायावती

Lucknow: Youth dies due to police beating, protest by blocking road, Mayawati said action should be taken agai
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

 बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एव॔ पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने राजधानी में दलित युवक की मौत के जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने शनिवार को जारी अपने बयान मे कहा कि लखनऊ के मोहल्ला गंजरहापुरवा स्थित डा. भीमराव अम्बेडकर पार्क में घूमने गए एक दलित युवक के साथ कल शाम पुलिस द्वारा बर्बरता से की गई से पिटाई से हुई मौत की घटना दुखद है। इसे लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। सरकार दोषी पुलिस वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करे तथा पीड़ित परिवार की पूरी मदद भी करे।

सड़क जामकर किया प्रदर्शन

लखनऊ पुलिस कस्टडी में मौत, सीसीटीवी फुटेज से हुए ये खुलासे

Lucknow: Youth dies due to police beating, protest by blocking road, Mayawati said action should be taken agai
पीड़ित के घर पहुंचे सांसद चंद्रशेखर। - फोटो : अमर उजाला।
घटना के बाद रविवार को नगीना संसदीय क्षेत्र के सांसद चन्द्रशेखर और पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर व उनकी पत्नी नूतन ठाकुर भी पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed