{"_id":"685e64f2b8b9e391c00cecc9","slug":"lucknow-young-man-dies-by-drowning-in-kathuta-lake-had-gone-to-bathe-with-friends-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: कठौता झील में डूबकर युवक की मौत, दोस्तों के साथ नहाने गया था, गहराई में जाने के कारण डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: कठौता झील में डूबकर युवक की मौत, दोस्तों के साथ नहाने गया था, गहराई में जाने के कारण डूबा
Fri, 27 Jun 2025 03:03 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 27 Jun 2025 03:03 PM IST
सार
लखनऊ की कठौता झील में डूबकर एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था।
विज्ञापन
कठौता झील में डूबकर युवक की मौत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ की कठौता झील में शुक्रवार को डूबकर एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने के लिए गया था।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक झील में डूब गया। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने सर्च अभियान चलाकर युवक का शव बरामद किया।
विज्ञापन
युवक मनीष कुमार शुक्ला पुत्र कृष्ण कुमार शुक्ला जो कि विवेकखंड गोमती नगर का रहने वाला है। अपने दोस्तों के साथ कठौता झील में नहाने के लिए आया था। अत्यधिक गहराई में जाने के कारण युवक डूब गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में युवक के दोस्तों से पूछताछ की गई।