फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Young man blew himself up after shooting his wife in Malihabad, married three years ago

लखनऊ: मलिहाबाद में पत्नी को गोली मार युवक ने खुद को उड़ाया, तीन साल पहले हुई थी शादी

Fri, 04 Feb 2022 10:01 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, मलिहाबाद।
संवाद न्यूज एजेंसी, मलिहाबाद। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 04 Feb 2022 10:01 PM IST
सार

रहीमाबाद के जिंदौर मजरे लालता खेड़ा में गुरुदीन परिवार सहित रहते हैं। गुरुदीन की बेटी चांदनी की शादी माल के कनवा खेड़ा निवासी चंद्रभान से तीन साल पहले हुई थी।

विज्ञापन
Lucknow: Young man blew himself up after shooting his wife in Malihabad, married three years ago
घटना के बाद मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मलिहाबाद के जिंदौर मजरे लालता खेड़ा में शुक्रवार शाम को चंद्रभान (26) ने अपनी पत्नी चांदनी (24) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को गोली से उड़ा दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे तो उनके शव देख बदहवाश हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस परिवारीजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक तीन साल पहले दोनों की शादी हुई थी।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक मलिहाबाद नित्यानंद सिंह के मुताबिक रहीमाबाद के जिंदौर मजरे लालता खेड़ा में गुरुदीन परिवार सहित रहते हैं। गुरुदीन की बेटी चांदनी की शादी माल के कनवा खेड़ा निवासी चंद्रभान से तीन साल पहले हुई थी। पुलिस को परिवारीजनों ने बताया कि पिछले एक महीने से चांदनी अपने मां के पास ही रह रही थी। चंद्रभान शुक्रवार को अपने ससुराल पहुंचा।

विज्ञापन

चांदनी के पिता गुरुदीन मजदूरी करते है, जो लखनऊ रोज मजदूरी के लिए आते है। वह घर पर नहीं थे। चांदनी की मां दुर्गा देवी भी घर पर नहीं थी। शाम को चांदनी व चंद्रभान घर पर थे। अचानक घर के अंदर से गोली चलने की आवाज आई। इस पर ग्रामीण वहां पहुंचे। वहीं गांव में किसी काम से गई चांदनी की मां दुर्गा देवी को सूचना दी। दुर्गा के मुताबिक वह घर के अंदर गई तो बेटी चांदनी व दामाद चंद्रभान का शव जमीन पर पड़ा था। खून से लथपथ दोनों के शव देखकर वह चीख पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

पत्नी को सीने में व खुद को कनपटी पर मारी गोली

क्षेत्राधिकारी मलिहाबाद योगेंद्र सिंह के मुताबिक गोली चलने व दो मौतों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां दोनों के शव जमीन पर पड़े थे। चांदनी के सीने में गोली लगी थी। वहीं चंद्रभान के कनपटी पर गोली लगी थी। दोनों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ है। इसके बाद ही चंद्रभान ने चांदनी के सीने से सटा कर तमंचे से गोली मारी थी। इस बारे में पड़ताल की जा रही है। पुलिस के मुताबिक परिवारीजनों से पूछताछ के बाद ही विवाद का असली कारण सामने आयेगा। पुलिस ने मौके से एक तमंचा भी बरामद किया है।

दो साल की बेटी के सिर उठा साया

पिता व मां ने आपसी विवाद के बाद गोली मारकर हत्या व खुदकुशी कर ली। दोनों ने आवेश में यह नहीं सोचा कि उनकी दो साल की बेटी सृष्टि का क्या होगा। दो साल की सृष्टि के सिर से एक साथ मां-पिता दोनों का साया उठ गया। वारदात के वक्त सृष्टि घर के बाहर खेल रही थी। बेटी व दामाद की मौत के बाद दुर्गा अपनी दो साल की नातिन को गोद में लिये बिलख रही थी। गांव की महिलाएं उसे ढांढस तो बंधा रही थी लेकिन उसके आंख के आंसू नहीं थम रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed