फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Yogi said in the divisional business conference, today no goon-mafia dares to threaten the businessman

मंडलीय व्यापार सम्मेलन: योगी बोले- अपराधी के खिलाफ व्यापारी की बोली भले न निकले, पुलिस की गोली जरूर निकलेगी

Sun, 05 Dec 2021 09:24 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 05 Dec 2021 09:24 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे लिए 25 करोड़ की आबादी ही परिवार है उनके लिए उनका परिवार ही सबकुछ था। सपा सरकार में  कैराना से 70 प्रतिशत से अधिक व्यापारी पलायन कर गए थे अब वापस लौट आए है। 

विज्ञापन
Lucknow: Yogi said in the divisional business conference, today no goon-mafia dares to threaten the businessman
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित मंडलीय व्यापारी सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब प्रदेश में कोई माफिया या अपराधी किसी व्यापारी को धमकी नहीं दे सकता है, गुंडा टैक्स और चौथ वसूली नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को मालूम है कि यदि कोई जबरदस्ती करने का प्रयास भी करेगा तो भले ही उसके खिलाफ व्यापारी की बोली नहीं निकले लेकिन पुलिस की गोली उस अपराधी के लिए अवश्य निकल जाएगी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार शाम को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से यहां आयोजित मंडलीय व्यापारी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब यदि कोई अपराधी किसी बेटी पर हाथ डालने का प्रयास करता है तो पुलिस की गोली उसका जवाब देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता 25 करोड़ लोगों की सुरक्षा, है, उसका माध्यम व्यापार है। अब व्यापार का माहौल उत्तम है, हर व्यक्ति और बेटी सुरक्षित महसूस  करती है। मुख्यमंत्री ने लखनऊ के व्यापारियों के बीच सम्मेलन में सपा शासन में व्यापारी श्रवण साहू और उनके बेटे की निर्मम हत्या की याद दिलाई।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि सपा शासन में सत्ता के संरक्षण में श्रवण साहू की हत्या करने वाले अपराधी ने पुलिस महानिदेशक दफ्तर से पांच सौ मीटर की दूरी पर शत्रु संपत्ति पर अवैध मकान बनाया था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उस संपत्ति पर बुलडोजर चलाकर जमीन को फिर सरकार के कब्जे में ले लिया। उन्होंने कहा कि सपा दुर्दांत माफियाओं की सरपरस्त थी इसलिए उनकी संपत्ति पर बुलडोजर चलता है तो सपा को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बुलडोजर जनता के लिए सड़क बनाने और सार्वजनिक और व्यापारियों की भूमि पर कब्जा कर भवन बनाने वाले माफिया की संपत्ति पर चलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा के शासन में अपराधियों के हौसले बुलंद रहते थे और व्यापारियों का शोषण किया जाता था। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की सरकार ने प्रदेश की परंपरागत उद्योगों पर बिलकुल ध्यान नहीं दिया नतीजन उद्योग बंद होते गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद एक जिला-एक उत्पाद योजना को लागू कर यूपी के परंपरागत उद्योगों को बढ़ावा दिया गया। नतीजन पिछले साल प्रदेश से परंपरागत उत्पादों का 1. 31 लाख करोड़ रुपये का निर्यात हुआ है। 


उन्होंने कहा कि सपा शासन में शामली के कैराना से व्यापारियों का पलायन किसे याद नहीं है। सत्ता संरक्षित माफियाओं के भय से 70 प्रतिशत व्यापारियों को पलायन करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में वही व्यापारी वापस कैराना लौट आए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी खुशहाल और नागरिक सुरक्षित होगा तो प्रदेश की आय बढ़ेगी और अग्रणी अर्थव्यवस्था बनेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हस्तलिपियों और कारीगरों को सम्मानित करने और व्यापारियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम केवल भाजपा ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की गारंटी और व्यापार का उत्तम माहौल भी भाजपा ही दे सकती है।


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी के साथ नई अर्थव्यवस्था के रुप में उभर रहा है। ईज ऑफ डूंइग में यूपी देश में दूसरे स्थान पर आ गया है। आज यूपी देश व विदेश से आने वाले किसी भी निवेश के लिए सबसे उपयुक्त गंतव्य है। उन्होंने कहा कि व्यापारी सम्रद्ध और खुशहाल होगा तो देश व प्रदेश सम्रद्ध व ख़ुशहाल होगा। सम्मेलन को उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, उत्तर प्रदेश व्यापारिक कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता,  भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा और महापौर संयुक्ता भाटिया ने संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed