फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Woman jailed for husband's murder found dead, body found in bushes

Lucknow: पति की हत्या के आरोप में जेल जा चुकी महिला की हत्या, झाड़ियों में मिला शव, टैटू-मोबाइल से हुई शिनाख्त

Tue, 04 Nov 2025 12:47 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, (माल) लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, (माल) लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 04 Nov 2025 12:47 PM IST
सार

महिला का शव माल के बसहरी गांव से चकई जाने वाले मार्ग के किनारे अर्धनग्न हालत में मिला। महिला की पहचान पास में मिले मोबाइल और टैटू से हुई।

विज्ञापन
Lucknow: Woman jailed for husband's murder found dead, body found in bushes
मृतक पूजा (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के माल थाना क्षेत्र के बसखारी गांव से चकई जाने वाले मार्ग पर सोमवार की सुबह एक महिला का अर्धनग्न शव राजपाल के बाग के पास झाड़ियों में मिला। शव औंधे मुंह पड़ा था। शव के पास मोबाइल फोन मिला। फोन और महिला के हाथ पर बने टैटू की मदद से शव की पहचान बालाजी मंदिर दुबग्गा निवासी पूजा (35) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार पूजा अपने पति की हत्या की आरोपी थी और पहले जेल भी जा चुकी थी।

विज्ञापन


एसीपी मलिहाबाद सुजीत कुमार दुबे के मुताबिक स्थानीय निवासी राजपाल सुबह अपने बाग गए तो शव को देखा। उन्होंने ग्राम प्रधान रनवीर को सूचना दी। पुलिस ने वहां छानबीन शुरू की। शव करीब तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। छानबीन में पता चला कि पूजा की पहली शादी सीतापुर के संदना निवासी सुरेश से हुई थी। करीब पांच वर्ष पहले सुरेश की हत्या हुई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बाराबंकी हादसे में आठ की मौत: हंसी-खुशी निकला परिवार... शाम को मौत की खबर मिली, लोग बोले- यकीन नहीं हो रहा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ट्रक कार भिड़ंत में कार सवार सभी आठ लोगों की मौत...दो और ने ट्रामा सेंटर में तोड़ा दम, मृतकों में दो बच्चे


पड़ताल के दौरान पुलिस ने हत्या के आरोप में पूजा को गिरफ्तार किया था। पूजा करीब डेढ़ वर्ष तक जेल में बंद थी। जमानत पर छूटने के बाद पूजा ने दुबग्गा निवासी राजू गुप्ता से दूसरी शादी कर ली। राजू के मुताबिक 31 अक्तूबर दोपहर एक बजे पूजा घर से निकली थी। शाम तक वापस नहीं लौटी। खोजबीन में कुछ पता नहीं चला।

पहले भी घर से हुई थी लापता: दुबग्गा मंडी में आढ़त का काम करने वाले राजू ने बताया कि पहले भी पूजा घर से चली गई थी। हालांकि, कुछ दिन बाद वह वापस आ गई थी। कई बार लड़ाई-झगड़े के दौरान पूजा घर छोड़कर चले जाने की बात कहती थी। पूजा का सुराग नहीं लगने पर सोमवार को दुबग्गा थाने में सूचना दी गई। आरोप है कि पुलिस ने शाम को आने की बात कहकर उन्हें टरका दिया था।

राजू से पूजा ने अपने नाम कराए थे दो प्लॉट

राजू गुप्ता ने बताया कि पूजा ने उनके दो प्लॉट की रजिस्ट्री अपने नाम से करा ली थी। पूजा के पहले पति से तीन बच्चे सुमन (15), मोनू (13) और कृष्णा (10) हैं। पुलिस का अनुमान है कि महिला की हत्या कहीं और की गई। बाद में शव लाकर फेंका गया।

- पुलिस उपायुक्त उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस करीबियों में हत्यारे की तलाश कर रही है। सर्विलांस की मदद से अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही वारदात का राजफाश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed