{"_id":"69aac09983b59b76b1070a2d","slug":"lucknow-woman-dies-after-delivery-family-members-create-ruckus-by-keeping-body-say-they-want-a-written-comp-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों का शव रखकर हंगामा; बोले- हमें लिखित शिकायत चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों का शव रखकर हंगामा; बोले- हमें लिखित शिकायत चाहिए
Fri, 06 Mar 2026 05:26 PM IST
Akash Dwivedi
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Fri, 06 Mar 2026 05:26 PM IST
सार
लखनऊ के पीजीआई स्थित कृष्णा लाइफ लाइन अस्पताल में प्रसव के बाद 22 वर्षीय महिला चांदनी कुमारी की हालत बिगड़ गई। अस्पताल ने उन्हें केजीएमयू के क्वीनमेरी अस्पताल रेफर किया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों का जमकर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
पीजीआई वृंदावन सेक्टर 6 में स्थित कृष्णा लाइफ लाइन अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। अस्पताल प्रशासन ने हालत नाजुक बताते हुए क्वीमेरी रेफर किया। वहां पर जांच पड़ताल करके डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव लेकर अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। परिजनों ने सीएमओ से लिखित शिकायत की बात कही है।
विज्ञापन
नगराम के इस्माइलनगर के रहने वाले आशू ने अपनी पत्नी चांदनी कुमारी 22 को बृहस्पतिवार प्रसव के लिए भर्ती कराया था। देर शाम प्रसव के बाद महिला को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। महिला को दो यूनिट खून भी चढ़ाया गया था। रात के वक्त अचानक महिला की हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
परिजन प्रसूता को दूसरे अस्पताल ले जाने की बात कही। अस्पताल संचालक के जरिये प्रसूता को रेफर किया गया। परिजन प्रसूता को लेकर क्वीनमेरी अस्पताल पहुंचे। जहां प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया।
विज्ञापन
प्रसव के बाद महिला का बीपी देर रात में गिरना शुरू हो गया था। हालत खराब होने पर उसे वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। शुक्रवार सुबह परिजन जबरन डिस्चार्ज कराकर ले गए थे। प्रसव के दौरान किसी तरह की लापरवाही नहीं हुई है। वहीं, सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। जांच में आरोप सही मिले तो कार्रवाई होगी।