फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow will host t20 game of India VS New Zealand.

Lucknow: लखनऊ करेगा भारत और न्यूजीलैंड टी-20 मैच की मेजबानी, 29 जनवरी को खेला जाएगा मुकाबला

Thu, 08 Dec 2022 03:53 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 08 Dec 2022 03:53 PM IST
सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टी20 मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला 29 जनवरी को होगा।

विज्ञापन
Lucknow will host t20 game of India VS New Zealand.

विस्तार

महज पांच माह के भीतर लखनऊ को क्रिकेट में एक और बड़ी खुशखबरी मिली है। मौका होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 क्रिकेट मुकाबले का जो अगले साल 29 जनवरी को अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। यह टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला होगा। 

विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बृहस्पतिवार को घरेलू कार्यक्रम का शेड्यूल जारी किया, जिसमें लखनऊ में होने वाले मुकाबले की सूचना है। इससे पहले इकाना स्टेडियम में बीती छह अक्तूबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मुकाबला गया था, जिसमें दक्षिण अफ्रीका टीम ने नौ रन से जीत दर्ज की। यह टीम इंडिया की स्टेडियम में पहली हार है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मैनपुरी में शानदार जीत के सूत्रधार शिवपाल ने प्रसपा का सपा में किया विलय
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र को मिल सकता है एक साल का और सेवा विस्तार


टी-20 की बात करे तो इकाना स्टेडियम में भारतीय टीम अभी तक अजेय रही है। हालांकि इस बार टीम इंडिया की जीत इतनी आसान नहीं होगी, क्योंकि टीम का मुकाबला मौजूदा टी-20 वर्ल्डकप की सेमीफाइनलिस्ट न्यूजीलैंड से होगा।

इकाना स्पोर्ट्स सिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर उदय सिन्हा का कहना है कि टी-20 की मजबूत टीमों में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के लखनऊ में होने वाले मुकाबले को लेकर रोमांचित हूं। 29 जनवरी को होने वाले मुकाबले के लिए स्टेडियम की तैयारियां पूरी है। उम्मीद है कि लखनऊवासी इस मुकाबले का भरपूर लुत्फ उठाएंगे।

इकाना स्टेडियम में टीम इंडिया 
छह नवंबर (पहला टी-20)- भारत बनाम वेस्टइंडीज 
24 फरवरी (दूसरा टी-20) - भाारत बनाम श्रीलंका
छह अक्तूबर (पहला वनडे)- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

लखनऊ में टीम इंडिया 
वर्ष 1952- भारत बनाम पाकिस्तान टेस्ट मैच 
वर्ष जनवरी 1994- भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट मैच 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed