{"_id":"656c8819d8ee76f0d7007215","slug":"lucknow-will-get-the-gift-of-five-trains-new-trains-from-gomtinagar-to-katra-puri-and-mumbai-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News :चुनाव से पहले लखनऊ को मिलेगी पांच ट्रेनों की सौगात, गोमतीनगर से कटरा, पुरी व मुम्बई के लिए नई ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News :चुनाव से पहले लखनऊ को मिलेगी पांच ट्रेनों की सौगात, गोमतीनगर से कटरा, पुरी व मुम्बई के लिए नई ट्रेनें
Sun, 03 Dec 2023 07:22 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 03 Dec 2023 07:22 PM IST
सार
लखनऊ से मुम्बई, पुरी, कटरा, देहरादून व पटना के लिए नई ट्रेने शुरू की जाएंगी। एक ओर जहां लखनऊ से पटना व देहरादून के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव से पहले लखनऊ से ट्रेनों में सफर करने वाले पैसेंजरों को बड़ी राहत मिलेगी। लखनऊ से मुम्बई, पुरी, कटरा, देहरादून व पटना के लिए नई ट्रेने शुरू की जाएंगी। एक ओर जहां लखनऊ से पटना व देहरादून के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जाएंगी। वहीं दूसरी ओर गोमतीनगर स्टेशन से पुरी, कटरा व मुम्बई की ट्रेनें पटरी पर उतरेंगी।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का गोमतीनगर रेलवे स्टेशन भव्य व अत्याधुनिक बनाया जा रहा है। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने इस स्टेशन की नींव रखी थीं, उन्हीं के सपनों को पूरा करने के लिए स्टेशन का अपग्रेडेश हो रहा है। गोमतीनगर से कामाख्या व जयपुर के लिए ट्रेनें शुरू हो चुकी हैं। जबकि अगले चरण में पुरी, मुम्बई व कटरा की ट्रेनें पटरी पर उतारी जानी हैं। लखनऊ से पुरी के लिए अभी नीलांचल एक्सप्रेस चलाई जा रही है। ऐसे में पुरी के लिए एक और ट्रेन मिल जाने से पैसेंजरों को राहत हो जाएगी। इस ट्रेन का रूटमैप तैयार किया जा रहा है। जबकि लखनऊ से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा के लिए नई ट्रेन शुरू करने की घोषणा गत जून में ही हो चुकी है। इस ट्रेन को पटरी पर उतारने के लिए नोटिफिकेशन का इंतजार किया जा रहा है। ऐसे ही मुम्बई के लिए डायरेक्ट ट्रेन भी शुरू की जाएगी। तीन नई ट्रेनों की सौगात गोमतीनगर स्टेशन से यात्रियों को मिलेगी।
विज्ञापन
देहरादून, पटना के लिए वंदे भारत चलेगी
रेलवे अफसर बताते हैं कि पूर्वोत्तर रेलवे की पहली वंदेभारत एक्सप्रेस गोरखपुर से लखनऊ के बीच शुरू हो चुकी है। ऐसे में उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल को भी वंदे भारत की सौगातें मिलनी हैं। लखनऊ से पटना व लखनऊ से देहरादून वाया मुरादाबाद वंदे भारत चलाई जाएंगी। इसके लिए टाइमटेबल पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
पीएम मोदी दे सकते हैं सौगात
हालांकि यह कहना जल्दबाजी होगी, पर रेलवे प्रशासन की तैयारी है कि वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाई जाए। वहीं गोमतीनगर से पुरी, कटरा व मुम्बई की ट्रेनों को रेलमंत्री, चेयरमैन रेलवे बोर्ड फ्लैगऑफ कर सकते हैं।