फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: While pregnant, she became close to her lover and accompanied him to the doctor; she explained why sh

लखनऊ: प्रेगनेंट रहने के दौरान प्रेमी से हुईं नजदीकियां, उसी के साथ जाती थी डॉक्टर के पास; बताया क्यों की हत्या

Tue, 24 Mar 2026 08:01 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 24 Mar 2026 08:01 AM IST
सार

Mother-in-law murdered in Lucknow: लखनऊ में एक बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी सास की हत्या कर दी। इस मामले में अब अहम खुलासे हुए हैं। 

विज्ञापन
Lucknow: While pregnant, she became close to her lover and accompanied him to the doctor; she explained why sh
अवैध संबंधों का विरोध करने पर हत्या। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

निशातगंज गली नंबर तीन में रहने वाली निर्मला देवी (69) की हत्या के मामले में आरोपी बहू ने पूछताछ में अहम खुलासा किया है। आरोपी बहू रंजना ने बताया कि किरायेदार राजन शर्मा से उसकी नजदीकियां दो वर्ष पहले तब हुईं जब वह गर्भवती थी। पति काम पर चले जाते थे। इलाज के लिए वह राजन के साथ डॉक्टर के पास जाती थी। इसी दौरान वह राजन के करीब आ गई थी।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्र के मुताबिक सोमवार को दोनों आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। इस दौरान दोनों के बयान भी हुए। आरोपियों के बयान की वीडियोग्राफी कराई गई। इसके बाद कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया। पुलिस राजन के बारे में पता लगा रही है। राजन के लखनऊ में रहने वाले परिचितों का ब्योरा भी खंगाला जा रहा है। राजन के पास एक कार है, जिसे वह किराये पर चलाता था।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर का कहना है कि राजन ने कार कैसे खरीदी थी, इस बारे में छानबीन की जा रही है। पुलिस ने राजन के बिहार के सिवान स्थित गौरैयाकोठी निवासी घरवालों से भी संपर्क किया है। राजन के आपराधिक इतिहास के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है। निर्मला के बेटे त्रिदेश की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में हुआ था विवाद

राजन और रंजना के प्रेम प्रसंग की जानकारी निर्मला ने बेटे को दी थी। इस पर त्रिदेश ने रंजना को समझाया था। उन्होंने कहा था कि बच्चे बड़े हो गए हैं, उनके ऊपर इसका गलत असर पड़ेगा। बावजूद इसके रंजना आरोपी के संपर्क में रही। निर्मला ने राजन को मकान खाली करने के लिए भी कहा था। रंजना ने इसका विरोध किया था। इसी बात पर परिवार में विवाद भी हुआ था। निर्मला को रास्ते से हटाने के लिए रंजना ने राजन को अपने साथ कर लिया था। उल्लेखनीय है कि रंजना ने प्रेमी राजन के साथ मिलकर शनिवार को सास निर्मला की गला कसकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed