फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: When the car collided, the international shooter took out his pistol, hit the driver of the other car

सरेराह गुंडई : निशानेबाज ने कैब चालक पर तानी पिस्टल, कहा...गोली मार दूंगा, बट से पीटा

Tue, 28 May 2024 12:53 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 28 May 2024 12:53 AM IST
सार

रंजीत ने बताया कि टक्कर लगने के बाद विनोद गाली-गलौज करते पहुंचे और उनसे खिड़की का शीशा नीचे करने को कहा। उन्होंने जैसे ही शीशा नीचे किया वैसे ही उनकी कनपटी पर पिस्टल सटा दी और कहा कि तुझे गोली मार दूंगा।

विज्ञापन
Lucknow: When the car collided, the international shooter took out his pistol, hit the driver of the other car
बट्ट से किए दूसरी कार के ड्राइवर पर वार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या रोड पर सोमवार दोपहर एसयूवी में मामूली टक्कर लग जाने से भड़के एक निशानेबाज ने जमकर गुंडई की। कैब चालक पर पिस्टल तानकर उसकी बट से कई वार कर दिए। मौके पर जुटी भीड़ ने घटना के वीडियो बना लिए। कुछ ही देर में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


विवेकखंड गोमतीनगर निवासी विनोद मिश्र निशानेबाज हैं। वह सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बीबीडी की तरफ से भूतनाथ की ओर जा रहे थे। अयोध्या रोड पर बांस मंडी के पास अचानक से उन्होंने ब्रेक लगाई। इससे उनके पीछे आ रही ओला कार एसयूवी से टकरा गई। टक्कर लगते ही विनोद एसयूवी से पिस्टल लेकर उतरे। गाली-गलौज करते हुए कैब चालक सीतापुर के नैमिषारण्य निवासी रंजीत शुक्ला को बाहर निकाला। उन पर पिस्टल तान दी और बट से पीटना शुरू कर दिया। विभूतिखंड इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रंजीत की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर शांतिभंग में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


रफ्तार में किया था ओवरटेक, फिर लगा दी ब्रेक
रंजीत ने बताया कि वह सवारी को लेकर जा रहे थे। तभी एसयूवी तेज रफ्तार में उनको ओवरटेक कर आगे आ गई। चंद कदम बाद ही अचानक से एसयूवी में ब्रेक लगा दी गई। इस पर उन्होंने भी अपनी कार में ब्रेक लगाकर नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन आखिर में एसयूवी से टकरा ही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनपटी से पिस्टल सटाकर कहा...गोली मार दूंगा
रंजीत ने बताया कि टक्कर लगने के बाद विनोद गाली-गलौज करते पहुंचे और उनसे खिड़की का शीशा नीचे करने को कहा। उन्होंने जैसे ही शीशा नीचे किया वैसे ही उनकी कनपटी पर पिस्टल सटा दी और कहा कि तुझे गोली मार दूंगा। इससे वह डर गए। फिर विनोद ने उनको कैब से बाहर निकाला और बट से पीटा। मौके पर जुटे लोगों के साथ कैब में बैठे यात्री ने भी इसका वीडियो बना लिया।

निरस्त कराया जाएगा शस्त्र लाइसेंस

Lucknow: When the car collided, the international shooter took out his pistol, hit the driver of the other car
लॉकअप में आरोपी विनोद मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने विनोद की लाइसेंसी पिस्टल कब्जे में ले ली है। उनका शस्त्र लाइसेंस वाराणसी से बना हुआ है। पुलिस अब लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट वहां के डीएम को भेजेगी। हालांकि, लाइसेंसी असलहे का गलत इस्तेमाल करने की धारा एफआईआर में नहीं लगाई है।

वेटरन टीम से कर चुके भारत का प्रतिनिधित्व
विनोद मिश्र वेटरन कैटेगरी की मास्टर्स शूटिंग प्रतियोगिताओं में तीन वर्ष भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। विपुलखंड में इनका शूटिंग रेंज है, जिसमें शहर की प्रतिभाओं को तराश रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed