{"_id":"587c602f4f1c1b3503efeace","slug":"lucknow-weather-forecast-janurayy-2017","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिलहाल सर्दी से राहत पर फिर लौटेगी गलन भरी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिलहाल सर्दी से राहत पर फिर लौटेगी गलन भरी ठंड
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 16 Jan 2017 11:25 AM IST
विज्ञापन
मौसम का मिजाज सुधरा तो पार्कों में बढ़ी चहल-पहल
- फोटो : amar ujala
ठंड का सितम रविवार को कुछ कम हुआ, लेकिन आने वाले दो-तीन दिनों में गलन फिर से बढ़ेगी। पारा दो डिग्री तक चढ़ा और धूप खिली तो राजधानी के लोगों ने राहत की सांस ली। बीते तीन दिनों से जीरो से 1.6 डिग्री के बीच घूम रहा दिन का न्यूनतम पारा रविवार सुबह 4 डिगी सेल्सियस के करीब जा पहुंचा।
विज्ञापन
न्यूनतम पारे के साथ दोपहर की खिली धूप ने लोगों को गलन भरी ठंड से राहत दी है। दिन का न्यूनतम पारा सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम पारे ने पिछले 24 घंटों में दो डिग्री से ज्यादा की छलंग लगाई।
विज्ञापन
सुबह 10 बजे के बाद से गुनगुनी धूप निकली हुई थी। दोपहर में तेवर और तीखे हुए तो लोगों ने छतों पर जाकर धूप का आनंद उठाया। हालांकि ठंडी हवा के झोंके सिहारते रहे।
विज्ञापन
Trending Videos
अभी गिरेगा पारा
खिली धूप तो मिली राहत
- फोटो : amar ujala
खिली धूप के चलते अधिकतम पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 23 डिग्री के करीब तक जा पहुंचा। ये 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। रात होते ही ठिठुरन बढ़ गई।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों ने बताया कि गलन भरी ठंड के बीच अगले कुछ दिनों तक पारे के यही तेवर जारी रहेंगे। पहाड़ों पर बर्फबारी-बारिश के दौर रुक-रुक कर चल रहे हैं।
ऐसे में वहां से टकराकर आती जोरदार पछुआ हवा आने वाले दिनों में गलन भरी ठंड बढ़ाती रहेगी। राजधानी समेत आसपास के कुछइलाकों में कोल्ड डे कंडीशन जारी रहने से गलन भरी ठंड सताएगी। न्यूनतम पारा 4-6 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है। दो तीन दिनों बाद गलन भरी ठंड फिर से तेवर दिखा सकती है।