{"_id":"58ad4e1f4f1c1b0853b24d56","slug":"lucknow-vrindavan-volvo-starts-from-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से नई वॉल्वो सेवा शुरू, देखिए क्या होंगे रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ से नई वॉल्वो सेवा शुरू, देखिए क्या होंगे रूट
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Wed, 22 Feb 2017 02:44 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम ने चारबाग बस अड्डे से मंगलवार को लखनऊ-वृंदावन वॉल्वो सेवा का शुभारंभ कर दिया है। लखनऊ से वाया मथुरा होकर दिल्ली जाने वाली वॉल्वो का वृंदावन तक विस्तार किया गया है।
विज्ञापन
आलमबाग डिपो की सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक श्वेता सिंह ने बताया कि रात 9:30 बजे लखनऊ से चलकर यह वॉल्वो सुबह 7:30 बजे वृंदावन पहुंचेगी। इसी प्रकार वृंदावन से शाम 6:30 चलकर दूसरे दिन सुबह पांच बजे लखनऊ में चारबाग पहुंचेगी।लखनऊ से वृंदावन की 465 किमी दूरी का किराया 1145 रुपये है। यह वॉल्वो कानपुर, औरैया, इटावा, शिकोहाबाद, आगरा, मथुरा होकर वृंदावन जाएगी।
विज्ञापन
यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम वॉल्वो सहित अन्य एसी बस में वीआईपी कोटा के नाम पर चार सीटें छोड़ने की व्यवस्था को खत्म करने पर विचार कर रहा है। इन चार सीटों की ऑनलाइन बुकिंग नहीं होती। रास्ते में यात्री मिल गए तो कंडक्टर ले जाते, नहीं तो यह सीट खाली रह जाती हैं। प्रबंधन का फैसला हुआ तो वीआईपी कोटे की चार सीटें भी ऑनलाइन बुक होंगी।
विज्ञापन
कानपुर-लखीमपुर शताब्दी बस सेवा शुरू
डेमो
- फोटो : demo pic
वहीं परिवहन निगम बुधवार से कानपुर और लखीमपुर के बीच नई शताब्दी बस सेवा का शुभारंभ करने जा रहा है। यह सुबह सात बजे चारबाग से पहले कानपुर जाएगी। इसके बाद सुबह 9:30 पहुंचकर 10 बजे कानपुर से लखीमपुर के यात्रियों को लेकर चलेगी। यह कैसरबाग बस अड्डे पर दोपहर 12:30 आएगी और एक बजे लखीमपुर रवाना होगी।
कानपुर से किराया
कहां तक रुपये
उन्नाव 51
नवाबगंज 87
चारबाग 143
कैसरबाग 178
सिधौली 263
कमलापुर 277
सीतापुर 324
हरगांव 368
ओयल 376
लखीमपुर 397
कानपुर से किराया
कहां तक रुपये
उन्नाव 51
नवाबगंज 87
चारबाग 143
कैसरबाग 178
सिधौली 263
कमलापुर 277
सीतापुर 324
हरगांव 368
ओयल 376
लखीमपुर 397