फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Vice President Venkaiah celebrates 52nd wedding anniversary Naidu is on a three-day visit to UP

लखनऊ: उपराष्ट्रपति ने मनाई शादी की 52वीं वर्षगांठ, यूपी के तीन दिवसीय दौरे पर हैं वेंकैया नायडू

Fri, 15 Apr 2022 05:14 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 15 Apr 2022 05:14 AM IST
सार

गुरुवार को ही उपराष्ट्रपति की विवाह की 52वीं वर्षगांठ थी। इस अवसर पर राजभवन में दीप प्रज्ज्वलित किया गया। राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं। समारोह में मुख्यमंत्री ने उन्हें काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का मॉडल भेंट किया।

विज्ञापन
Lucknow Vice President Venkaiah celebrates 52nd wedding anniversary Naidu is on a three-day visit to UP
शादी की वर्षगांठ मनाते उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू गुरुवार को पत्नी के साथ राजधानी पहुंचे। एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने उनका स्वागत किया। उनके सम्मान में राज्यपाल ने रात्रिभोज दिया।

विज्ञापन


गुरुवार को ही उपराष्ट्रपति की विवाह की 52वीं वर्षगांठ थी। इस अवसर पर राजभवन में दीप प्रज्ज्वलित किया गया। राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं। समारोह में मुख्यमंत्री ने उन्हें काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का मॉडल भेंट किया। तीन दिन की यात्रा पर लखनऊ आए नायडू शुक्रवार को अयोध्या व वाराणसी भी जाएंगे।

विज्ञापन

आज करेंगे रामलला के दर्शन

उपराष्ट्रपति शुक्रवार को अयोध्या जा रहे हैं। यह उनका पहला दौरा है। वहां वे रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे। रामलला का दर्शन करने वाले वे देश के पहले उपराष्ट्रपति होंगे। उनके आगमन को लेकर रामजन्मभूमि परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है।

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि पूरे दर्शन मार्ग से लेकर गर्भगृह को फूलों से सजाया जा रहा है। उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहेंगे। इससे पूर्व पिछले वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी अयोध्या में रामलला के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed