{"_id":"618c32236cd4335f374354d4","slug":"lucknow-vehicle-thief-caught-in-a-late-night-encounter-on-the-new-pucca-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : नए पक्का पुल पर देर रात को मुठभेड़ में दबोचा गया वाहन चोर, एक बुलेट और असलहा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : नए पक्का पुल पर देर रात को मुठभेड़ में दबोचा गया वाहन चोर, एक बुलेट और असलहा बरामद
Thu, 11 Nov 2021 02:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 11 Nov 2021 02:27 AM IST
सार
दोनों तरफ से हुई फायरिंग में शातिर बाइक चोर अयान मोहम्मद खान उर्फ शोएब घायल हो गया। उसके दाहिने पैर पर गोली लगी है। पुलिस ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
घायल बदमाश...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हसनगंज के नए पक्का पुल पर बुधवार देर रात करीब 10.30 बजे पुलिस व बदमाश की मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में शातिर बाइक चोर अयान मोहम्मद खान उर्फ शोएब घायल हो गया। उसके दाहिने पैर पर गोली लगी है। पुलिस ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। मौके से पुलिस ने एक बिना नंबर की बुलेट व असलहा बरामद हुआ है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
एडीसीपी उत्तर प्राची सिंह के मुताबिक मूलरूप से गुजरात के अहमदाबाद का रहने वाला अयान उर्फ शोएब सआदतगंज इलाके में किराए पर रहता है। वह लखनऊ में बाइक चोरी करता था। जिसे नेपाल में बेचने के लिए जाता था। वहां बाइक की अच्छी कीमत मिलती है। बुधवार देर रात करीब 10.30 बजे हसनगंज पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम पक्का
विज्ञापन
पुल के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच अयान बिना नंबर के बुलेट से उधर से जा रहा था। पुलिस ने रोका तो उसने रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने घेराबंदी कर नए पक्का पुल के पास घेर लिया। खुद को घिरता देख अयान ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जबावी फायरिंग में अयान के दाहिने पैर में गोली लगी। वह गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
नई बुलेट व महंगी बाइक चोरी करता था
एडीसीपी के मुताबिक अयान अहमदाबाद से लखनऊ आकर बाइक चोरी करता था। उसका नाम चार थानों में दर्ज महंगी बाइकों की चोरी में सामने आया है। एडीसीपी के मुताबिक वह बिना नंबर या नई बुलेट व महंगी स्पोर्ट्स बाइक चोरी करता था। जिसे लखीमपुर व बहराइच के रास्ते नेपाल ले जाकर बेचता था। जहां डेढ़ से तीन लाख रुपये की बाइक की कीमत करीब 50 हजार से एक लाख रुपये तक मिलता था।
बाइक बेचने के बाद वह वहीं कुछ दिनों तक मौज मस्ती करता था। फिर वापस आकर नए सिरे से बाइक चोरी करने लगता। पुलिस के मुताबिक अयान बाइक चोरी की वारदात पिछले पांच साल से कर रहा है। पुलिस अयान के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक वह आन डिमांड बाइक भी चोरी करता था। जिसकी कीमत वह अपने हिसाब से लगाता था। देर रात को हुए मुठभेड़ की सूचना पर क्राइम ब्रांच व उत्तरी जोन केकई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये। पुलिस अयान के गिरोह के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।