फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Vandalism-stone pelting in the outpost, beat up the inspector and constable, police and PAC of many police stations deployed

लखनऊ : चौकी में तोड़फोड़-पथराव, दरोगा व सिपाही को पीटा, कई थानों की पुलिस व पीएसी तैनात

Thu, 15 Jul 2021 12:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 15 Jul 2021 12:49 PM IST
सार

महानगर थानाक्षेत्र में बुधवार को डेढ़ करोड़ की हीरे की अंगूठी की चोरी कुबूल कराने को लेकर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मेट्रो सिटी चौकी में जमकर पीटा।

विज्ञापन
Lucknow: Vandalism-stone pelting in the outpost, beat up the inspector and constable, police and PAC of many police stations deployed
मेट्रो सिटी चौकी पर पुलिसकर्मियों से भिड़ती भीड़। - फोटो : amar ujala

विस्तार

महानगर थानाक्षेत्र में बुधवार को डेढ़ करोड़ की हीरे की अंगूठी की चोरी कुबूल कराने को लेकर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मेट्रो सिटी चौकी में जमकर पीटा। इसके विरोध में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की भीड़ ने चौकी पर धावा बोलकर तोड़फोड़ करने के साथ चौकी प्रभारी व सिपाही की जमकर पिटाई की। गुस्साए लोगों ने पथराव भी किया। कई थानों की पुलिस फोर्स व पीएसी लेकर पहुंचे अधिकारियों ने स्थिति पर काबू पाया। वहीं, पिटाई से घायल युवक को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुराना बाबा का पुरवा निवासी अरुण उर्फ लालू (26) मेट्रो सिटी के टावर नंबर 12 के फ्लैट नंबर 501 में रहने वाले बलवीर सहाय सक्सेना के यहां ड्राइवर था। उसे साढ़े तीन महीने पहले बलवीर ने नौकरी से निकाल दिया था। बुधवार सुबह बलवीर ने लालू को फोन कर डेढ़ करोड़ रुपये की हीरे की अंगूठी चुराने का आरोप लगाते हुए अंगूठी लौटाने को कहा। बलबीर ने शाम को मेट्रो सिटी पुलिस चौकी पर लालू के खिलाफ चोरी का आरोप लगाकर तहरीर भी दे दी। इस पर चौकी प्रभारी सुधाकर पांडेय ने लालू को चौकी बुलवाकर पूछताछ की।
विज्ञापन


लालू के पिता चंदर का आरोप है कि सुधाकर पांडेय व सिपाही नितिन शर्मा ने चोरी कुबूल कराने को लेकर उनके बेटे को लाठी, बेल्ट व रायफल के बट से बुरी तरह पीटा। परिजनों ने विरोध किया तो सिपाही ने चौकी का दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। आधे घंटे तक लालू को पीटा गया। उसकी चीख सुनकर परिवार के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे मोहल्ले के लोग जुट गए। पिटाई से लालू की हालत बिगड़ गई तो परिवारीजन उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए। उसकी हालत गंभीर होने की खबर मिलने पर लोगों ने चौकी में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही चौकी प्रभारी सुधाकर पांडेय व नितिन शर्मा को पीटने लगे। चौकी प्रभारी वीडियो बनाने लगे तो भीड़ ने उनका मोबाइल छीन लिया। पुलिसकर्मी किसी तरह जान बचाकर भागे और अधिकारियों का सूचना दी। कुछ ही देर में एडीसीपी (उत्तरी) प्राची सिंह कई थानों की फोर्स व पीएसी लेकर पहुंची गईं। देर रात तक चौकी पर पुलिस व पीएसी के जवान मुस्तैद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed