फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: UP's tableau gets second prize in Republic Day celebration

Lucknow: गणतंत्र दिवस समारोह में 'विकसित भारत-समृद्ध विरासत' थीम पर सजी यूपी की झांकी को मिला द्वितीय पुरस्कार

Tue, 30 Jan 2024 03:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 30 Jan 2024 03:22 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश को गणतंत्र दिवस परेड में आकर्षक झांकी के लिए अनवरत पांचवें वर्ष सम्मानित किया गया। 2020 में यूपी की झांकी को द्वितीय, 2021 व 2022 में प्रथम पुरस्कार मिला था।

विज्ञापन
Lucknow: UP's tableau gets second prize in Republic Day celebration
पुरस्कार ग्रहण करते सूचना निदेशक शिशिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम योगी के नेतृत्व में विकास के ट्रैक पर तेजी से दौड़ रहे उत्तर प्रदेश को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड 2024 में यूपी की मनोरम झांकी ने सभी का दिल जीत लिया। 'विकसित भारत-समृद्ध विरासत' की थीम पर सजाई गई उत्तर प्रदेश की झांकी को 75वें गणतंत्र दिवस पर द्वितीय पुरस्कार मिला है। मंगलवार को नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के निदेशक शिशिर को भारत सरकार के रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान किया। 26 जनवरी को 16 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के साथ ही नौ अलग-अलग मंत्रालयों व विभागों की कुल 25 झांकियां निकली थीं। इसमें पीपुल्स च्वॉइस के आधार पर उत्तर प्रदेश ने दूसरा स्थान हासिल किया। 

विज्ञापन


अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर की थीम पर सजाई गई उत्तर प्रदेश की इस झांकी ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। इसमें पांच वर्ष के रामलला को हाथों में धनुष लिए दर्शाया गया था। झांकी पर ऋषि-मुनियों के साथ सनातन परंपरा और महाकुंभ आयोजन का अद्भुत नजारा देखने को मिला। साथ ही रैपिड रेल,ब्रह्मोस मिसाइल के प्रदर्शन तकनीक के साथ ही आत्मनिर्भर होते यूपी की झलक पेश कर रहा था। 
विज्ञापन


अनवरत पांचवें वर्ष मिला उत्तर प्रदेश को सम्मान 
उत्तर प्रदेश के लिए यह गौरव का क्षण है। उत्तर प्रदेश को गणतंत्र दिवस परेड में आकर्षक झांकी के लिए अनवरत पांचवें वर्ष सम्मानित किया गया। 2020 में यूपी की झांकी को द्वितीय, 2021 व 2022 में प्रथम पुरस्कार मिला था। 2023 में पीपुल्स च्वॉइस श्रेणी में द्वितीय व तृतीय पुरस्कार यूपी के खाते में आया। वहीं 2024 में भी पीपुल्स च्वॉइस श्रेणी में उत्तर प्रदेश की झांकी दूसरे स्थान पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed