{"_id":"69851019f4207f0f240b9064","slug":"lucknow-universitys-excellent-performance-in-ugc-net-jrf-102-students-passed-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1592925-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: यूजीसी नेट-जेआरएफ में लविवि का शानदार प्रदर्शन, 102 विद्यार्थी हुए सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: यूजीसी नेट-जेआरएफ में लविवि का शानदार प्रदर्शन, 102 विद्यार्थी हुए सफल
Fri, 06 Feb 2026 03:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 06 Feb 2026 03:18 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने यूजीसी नेट व जेआरएफ परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया है। घोषित परिणामों के अनुसार लविवि के विभिन्न विभागों के कुल 102 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। इनमें 22 विद्यार्थी जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) और 80 विद्यार्थी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के लिए योग्य घोषित हुए हैं।
विभागवार उपलब्धियों में हिंदी, शिक्षा, वाणिज्य, समाजशास्त्र और अंग्रेजी व आधुनिक यूरोपीय भाषाएं विभाग विशेष रूप से उल्लेखनीय रहे। वहीं, ज्योतिर्विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने जेआरएफ में उत्कृष्ट सफलता दर्ज की है।
प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व और पश्चिमी इतिहास जैसे विषयों में नेट की सफलता उल्लेखनीय है। कुलपति प्रो. जेपी. सैनी ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, दृढ़ संकल्प और लविवि के शानदार शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। उन्होंने सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।