{"_id":"684018b73dd8e17bb60403eb","slug":"lucknow-university-the-newly-elected-executive-of-loota-took-charge-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ विश्वविद्यालय : लूटा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया, देखें - सभी पदाधिकारियों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ विश्वविद्यालय : लूटा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया, देखें - सभी पदाधिकारियों की सूची
Wed, 04 Jun 2025 03:28 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 04 Jun 2025 03:28 PM IST
सार
लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ले ली। लूटा के चुनाव 31 मई को हुए थे।
विज्ञापन
पदभार ग्रहण करने के बाद सभी पदाधिकारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (लूटा) की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। विवि परिसर स्थित स्टाफ क्लब में आयोजित आम सभा में चुनाव अधिकारी प्रोफेसर दिनेश कुमार ने सभी को पद एवं को गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने अभिवादन के माध्यम से एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
लविवि शिक्षक संघ का चुनाव 31 मई को हुआ था। यहां सुबह नौ बजे दोपहर तीन बजे तक मतदान में 389 शिक्षकों ने वोट किया था। परिणाम जारी होने पर अध्यक्ष पद पर डॉ. अनित्य ने 197 वोट हासिल कर निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ. विनीत वर्मा को 22 वोट से शिकस्त देकर जीत का खिताब अपने नाम किया था। तीसरे प्रत्याशी डॉ. अजय आर्या महज 16 मत ही जुटा सके थे। इसी तरह महामंत्री पद के लिए भी रोचक मुकाबला हुआ था। इस पद के लिए दोबारा मतगणना करवा कर प्रत्याशियों को संतुष्ट किया गया था। इसमें 196 वोट पाकर विजेता बने प्रो. राम मिलन ने दूसरे स्थान पर रहे प्रत्याशी डॉ. राजेंद्र वर्मा को 25 वोट से हराया था। तीसरे स्थान पर रहीं डॉ. अमिता कनौजिया को 43 वोट ही मिले थे।
विज्ञापन
नव निर्वाचित कार्यकारिणी में ये शामिल
लूटा की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष के रूप में डॉ. अनित्य गौरव और महामंत्री पद पर प्रो. राममिलन निर्वाचित हुए हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद पर प्रो. मोनिषा बनर्जी, डॉ. एसएए अरशद और डॉ. सीआर गौतम ने जीत हासिल की। संयुक्त मंत्री पद पर डॉ. अशोक कुमार, डॉ. करुणा शंकर, डॉ. आकाश अस्थाना विजयी हुए। डॉ. दिनेश यादव कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। विज्ञान संकाय के प्रतिनिधि के रूप में डॉ. संगीता श्रीवास्तव, डॉ. भरत कुमार, डॉ. सुचित कुमार चुने गए। कला संकाय में प्रतिनिधित्व के लिए डॉ. श्यामलेश कुमार, डॉ. गौरव सिंह व डॉ. अन्नामलि सेंथिल कुमार निर्वाचित हुए। वाणिज्य संकाय, शिक्षा संकाय, ललितकला संकाय व विधि संकाय का प्रतिनिधित्व क्रमशः डॉ. चंद्रकांत कुशवाहा, डॉ. संजय यादव, डॉ. आलोक कुमार व डॉ. निहारिका करेंगे। प्रबंधन संकाय के प्रतिनिधित्व के लिए पूर्व कुलसचिव संजय मेधावी विजेता बने।
विज्ञापन